फोन पर अधिक बात करने के चलते पत्नी को मौत के घाट उतारा
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक ऐसा मामला सामने आया है जहां पति ने अपनी पत्नी की हत्या महज इसलिए कर दी क्योकि वह फोन पर किसी से बात करती थी।

बाराबंकी के सुबेहा इलाके में जावेद की शादी शमा से हुई थी। करीब छह महीने पहले हुई इस शादी के बाद दोनों के बीच इस बात को लेकर विवाद होता था कि शमा किसी व्यक्ति से फोन पर बात करती थी जो जावेद को पसंद नहीं था।
सोमवार को जब जावेद घर पहुंचा तो उसने शमा से कुछ लाने को कहा जिसे लाने में शमा ने काफी देर कर दी और इसकी कीमत शमा को अपनी जान गंवाकर चुकानी पड़ी।
दरअसल शमां फोन पर किसी से बात कर रही थी लिहाजा उसे आने में थोड़ी दे लग गयी। जिससे नाराज होकर जावेद ने अपनी पत्नी का मोबाइल ईंट से तोड़ दिया और पत्नी को लोहे की रॉड से पीट-पीटकर मार दिया।
यही नहीं शमा की हत्या के बाद जावेद खुद ही पुलिस स्टेशन अपना गुनाह कबूल करने पहुंच गया। पुलिस स्टेशन पहुंचकर उसने गुनाह को कबूल करते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है।












Click it and Unblock the Notifications