बाराबंकी के कल्याणी नदी में तैर रहा तेल, बड़ा ऑयल रिजर्व होने की आशंका
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में कल्याणी नदी में बड़ा तेल भंडार होने की खबर सामने आयी है। कल्याणी नदी में तेल तैरने की खबर से इलाके में हड़कंप मच गया है।
पेट्रोल-डीजल की टेंशन छोड़िए, अब शराब से दौड़ेगी आपकी कार
बाराबंकी में कल्याण नदी में तेल के बुलबुले निकलने की खबर के बाद मौके पर आला अधिकारियों को बुलाया गया है। जिसके बाद जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम ने मौके पर पहुंचकर नदी के पानी के सैंपल लिये।
बाराबंकी के पास सफदरगंज रेलवे के पास कल्याणी नदी में तेल के बुलबुले देखे गये, जिसे पानी पर तैरता हुआ देखा जा सकता है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि नदी के पानी से डीजल जैसी गंध आ रही है।
वहीं बाराबंकी के डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट योगेश्वर मिश्र ने ककहा कि नदी के पानी के सैंपल की रिपोर्ट सात दिन में आयेगी जिसके बाद ही कुछ कहा जा सकता है।













Click it and Unblock the Notifications