यूपी में हुदहुद के कारण रिकॉर्डतोड़ बारिश, 18 की मौत, शिमला से ठंडा लखनऊ
लखनऊ। हुदहुद की तेज़ बारिश और तूफानी हवाओं का कहर कम होने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तबाही का मंज़र देखा जा सकता है। बुधवार सुबह राज्य के एक प्रशासनिक अधिकारी ने 18 लोगों की मौत की पुष्टि की। इसके साथ ही फसलों का भी भारी नुकसान हुआ है।

मंगलवार से शुरू हुई भारी बारिश ने बुधवार को भी अपना कहर जारी रखा। राजधानी लखनऊ के कई इलाके जलमग्न रहे। लखनऊ में 47.1 मिमि का सबसे ज्यादा बारिश का रिकॉर्ड 61.1 मिमी से टूट गया। गोरखपुर में भी एक दिन में 142.1 मिमि बारिश हुई जिसने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए। इलाहाबाद और वाराणसी में भी पिछले 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है।
मौसम विभाग के निदेशक के अनुसार यह क्रम दो दिनों तक जारी रहेगा। हालांकि बारिश का प्रभाव कु्छ और दिन रह सकता है। कई जिलों में तापमान भी बहुत गिरेगा। लखनऊ का तापमान शिमला से भी कम रहेगा।












Click it and Unblock the Notifications