33 लोगों की मौत के बाद हरकत में आयी पुलिस, 1621 गिरफ्तार

एटा। जहरीली शराब का एक कहर एक बार फिर जिस तरह से यूपी के एटा में बरसा उसने दर्जनों लोगों का घर उजाड़ दिया। जहरीली शराब पीने से अबतक 33 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। इस घटना के बाद डीजीपी जावीद अहमद ने पूरे इलाके में अवैध शराब निर्माण के कारोबारियों के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया है।

यूपी की "लैला" जा रही थी बिहार, पुलिस ने बिगाड़ा खेल

Hooch tragedy take life of more than 33 police arrested 1621

इस अभियान में अबतक कुल 1621 लोगों को गिरफ्तार किया गया है जबकि 1585 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जिस तरह से जहरीली शराब पीने से दर्जनों लोगों की मौत हुई उसके बाद डीजीपी हरकत में आये और अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था दलजीत चौधरी ने सभी जिलों के कप्तान, डीआईजी व आईजी को अवैध शराब के खिलाफ अभियान चलाने का निर्देश दिया।

आईजी कानून व्यवस्था हरिराम शर्मा ने बताया कि अभी तक 36121 लीटर अवैध शराब बरामद की गयी है। जिसमें से सात वाहन जब्त किये गये हैं और 19 भट्ठियों को नष्ट किया गया है। गोरखपुर में 724 के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया जबकि 688 लोगों की गिरफ्तारी की गयी। बरेली में 325 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 332 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं इलाहाबाद में 146 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 149 लोगों को गिरफ्तार किया गया।

आगरा में भी 80 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 110 लोगों को गिरफ्तार किया गया। कानपुर में 118 लोगों के खिलाफ मुकदमा, लखनऊ में 114 वाराणसी में 65 व मेरठ में 13 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। जबकि कानपुर में 127, लखनऊ में 120 वाराणसी में 80 व मेरठ में 15 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+