भ्रष्टाचारियों के दिल में योगी जी का भय है, जिसकी वजह से कम हुआ भ्रष्टाचार: अमित शाह

लखनऊ, 01 अगस्त: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश स्टेट इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज का शिलान्यास किया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि यह संस्थान आने वाले समय में प्रदेश में पुलिस व क्रिमिनल जस्टिस सिस्टम के कायाकल्प में मील का पत्थर बनेगा। अमित शाह ने कहा, ''पहले का यूपी मुझे ठीक तरह से याद है, महिलाएं असुरक्षित थीं, दिनदहाड़े गोलियां चलती थीं, माफियाओं का राज था।।'' भ्रष्टाचारियों के दिल में योगी जी का भय है, जिसकी वजह से भ्रष्टाचार कम हुआ है।

Home minister Amit Shah and cm Yogi laid foundation stone of UP State Institute of Forensic Sciences

अमित शाह ने कहा, कोरोना काल के कारण लंबे समय बाद मैं यूपी की भूमि पर आया हूं। स्व. बाल गंगाधर तिलक जी ने कहा था, आजादी मेरा जन्मसिद्ध अधिकार है, इस नारे ने अंग्रेजी शासन की नींव हिला कर रख दी थी। मैं स्व. बाल गंगाधर तिलक जी की पुण्यतिथि पर उनको विनम्र श्रद्धांजलि देता हूं, उनके दिखाए मार्ग पर चलकर आगे की पीढ़ियां देश का मान बढ़ाएं।

आज माफियाओं में डर का माहौल है: सीएम योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान कहा कि 2019 में गृह मंत्री बनने के बाद अमित शाह ने अपराध के संदर्भ में इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेंसिक साइंसेज के निर्माण का विचार उत्तर प्रदेश सरकार को दिया और आज इस इंस्टीट्यूट का शिलान्यास संपन्न हुआ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, 2017 से पहले उत्तर प्रदेश दंगों का प्रदेश माना जाता था, माफियाओं का कब्जा था। उत्तर प्रदेश में 4 वर्षों के अंदर जो परिवर्तन हुआ है, वो गृह मंत्री जी की वजह से ही है। प्रदेश में जो परिवर्तन हुआ है वो किसी से छिपा नहीं है। उत्तर प्रदेश पुलिस अब नए सिरे से कार्य करती दिखाई दे रही है। इस दौरान उत्तर प्रदेश में पेशेवर माफियाओं और गैंगेस्टरों से 1584 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की गई। आज माफियाओं में डर का माहौल है। आज उत्तर प्रदेश के अंदर महिलाएं सुरक्षित हैं, नागरिक सुरक्षित हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में जिनको सरकार बनाने के सपने आ रहे हैं, उनके कानों तक 'भारत माता की जय' की आवाज जानी चाहिए।

गृहमंत्री अमित शाह का मिर्जापुर में कार्यक्रम

गृहमंत्री अमित शाह रविवार की दोपहर 2:40 पर देवरी स्थित हेलीपैड पहुंचेंगे। 3 बजे हेलीपैड से वह विंध्याचल रवाना होंगे। अमित शाह 3:10 बजे से 3:25 बजे तक मां विंध्यवासिनी मंदिर में दर्शन पूजन और कॉरिडोर का भूमि पूजन करेंगे। 3:25 बजे मां विंध्यवासिनी मंदिर से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान के बाद 3:37 बजे राजकीय इंटर कॉलेज पहुंचेंगे। 3:37 बजे से 4:37 बजे तक विंध्य कॉरिडोर का शिल्यान्यास और रोपवे व अन्य विकास योजनाओं का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद 4:37 बजे राजकीय इंटर कॉलेज प्रांगण से सड़क मार्ग द्वारा प्रस्थान, 4:40 बजे हेलीपैड जीडी बिन्नानी कॉलेज और फिर यहां से दिल्ली रवाना हो जाएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+