लखनऊ में हिस्ट्रीशीटर अन्नू अनवर की गोली मारकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार

लखनऊ, 12 सितंबर: लखनऊ के सआदतगंज इलाके में शातिर अपराधी अन्नू अनवर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मौके से तीन युवकों को हिरासत में लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शरीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि अन्नू उर्फ अनवर की हत्या निजी रंजिश की वजह बताई गई है।

history sheeter criminal shot dead in lucknow

कहासुनी के बाद शख्स ने कनपटी पर मारी गोली

सआदतगंज थानाक्षेत्र के चौपटिया के तंबाकू मंडी मोहल्ला निवासी अनवर (35) हिस्ट्रीशीटर था। अनवर के खिलाफ सआदतगंज, चौक, ठाकुरगंज समेत कई थानों में करीब 35 केस दर्ज हैं। शनिवार रात वह कैंपवेल रोड पर वाजपेयी पूड़ी वाले की दुकान पर साथी बजरंग सोनकर और चार अन्य दोस्तों के साथ मौजूद था। बताया जा रहा है कि इसी दौरान वहां पर सआदतगंज के गुल्लू शाह तकिया मोहल्ले में रहने वाला शारिक आया और अनवर से बातचीत करने लगा। कहासुनी होने पर शारिक ने तमंचा निकाला और अनवर की कनपटी पर गोली मार दी।

पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

अनवर के जमीन में गिरते ही शारिक दोबारा तमंचा लोड करके फायरिंग करते हुए भागने लगा। अनवर के साथियों ने भी असलहे निकालकर फायरिंग करते हुए शारिक को दबोच लिया। इस बीच पेट्रोलिंग कर रही पुलिस वहां पहुंची और तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी शरीक को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस को आरोपी शरीक के पास से एक देसी तमंचा व एक पिस्टल मिली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+