ISIS का आतंकी अबू यूसुफ धौला कुआं से गिरफ्तार, ADG ने यूपी के सभी जिलों में किया हाई अलर्ट

लखनऊ। देश की राजधानी दिल्ली में शनिवार की सुबह आतंकी संगठन आईएसआईएस (ISIS) के साथ दिल्ली स्पेशल पुलिस सेल की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक आतंकी अबू यूसुफ जिंदा गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आतंकी के पास से भारी मात्रा में विस्फोटक भी बरामद किया गया है। तो वहीं, दिल्ली में आईएसआईएस आतंकी की गिरफ्तारी के बाद उत्तर प्रदेश के सभी जिलों को हाई अलर्ट किया गया है।

Recommended Video

    Delhi Encounter: गिरफ्तार संदिग्ध ISIS आतंकी Abu Yusuf का क्या है UP Connection | वनइंडिया हिंदी
    high alert in Uttar Pradesh alert after a person was arrested with IEDs from Delhi

    यूपी के एडीजी (कानून एवं व्यवस्था) प्रशांत कुमार ने बताया कि डीजीपी ने यूपी के सभी एसएसपी और सुरक्षा एजेंसियों को हाई अलर्ट पर रहने का निर्देश दिया है। यह निर्देश दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद प्रदेश के सभी एसएसपी और सुरक्षा एजेंसियों को दिए गए है। दरअसल, धौला कुआं इलाके में शनिवार की सुबह पकड़ा गया आतंकी अबू यूसुफ उत्तर प्रदेश के बलरामपुर का निवासी है और पुलिस उसके घर सहित कई ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अबू यूसुफ नाम के आतंकी के पास से दो आईईडी और हथियार बरामद किए गए हैं। अब इस आतंकी को लोधी कॉलोनी में स्थित स्पेशल सेल के ऑफिस में लाकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है, आतंकी दिल्ली में किसी बड़े हमले की योजना बना रहे थे। आतंकी ने कई जगह की रेकी भी की थी। पुलिस के मुताबिक, दिल्ली कुछ लोग अबू यूसुफ को संसाधन मुहैया करा रहे थे, उनकी धर पकड़ के लिए छापेमारी की जा रही हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+