यहां कुछ ऐसा हुआ कि महिला ने ठोंक दी भैंस पर एफआईआर

ये अजीब वाकया है सिविल लाइन कोतवाली के गांव ढंढेरा का। एक महिला का आरोप है कि उसके घर के पड़ोस में दूध की डेयरी है। डेयरी में बंधी भैंस उसके घर की दीवार को टक्कर मारती रहती है।
महिला का कहना है कि अगर किसी दिन दीवार गिर गई तो कौन जिम्मेदार होगा। उसने पुलिस को भैंस के आतंक से निजात दिलाने की मांग की है।आरोप है कि उसने डेयरी मालिक से भी कई बार भैंसों को दीवार से दूर बांधने को कहा, लेकिन डेयरी मालिक ने बात अनसुनी कर दी। अगर उसे कुछ होता है तो इसका जिम्मेदार डेयरी मालिक ही होगा।
यही नहीं डेयरी स्वामी ने गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी है। कोतवाली प्रभारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि महिला के आरोपों की गहनता से जांच कर रहे है। यह अपने आप में अनोखा मामला है, जिसमें महिला ने भैंस से तंग आकर कानून की चौखट पर दस्तक दी है।












Click it and Unblock the Notifications