प्रभु के बजट में उत्तर प्रदेश के लिए भी खुला है पिटारा

लखनऊ। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने गुरुवार को रेलवे बजट पेश किया। इस बजट में हालांकि बहुत ज्यादा ट्रेनों का ऐलान नहीं किया लेकिन कई घोषणायें की है। इसमें उत्तर प्रदेश के लिए भी कई घोषणायें की है। यात्रियों की 14 बड़ी समस्याएं जो प्रभु ने हल की रेल बजट में

सुरेश प्रभु के ये ऐलान बदल देंगे रेलवे की तस्वीर

एक तरफ जहां चार नयी ट्रेनों का ऐलान किया है, इसके साथ ही यूपी में रेलवे लाइन के विद्युतीकरण का भी ऐलान किया है। कई ट्रैक का सर्वेक्षण करके उसका इलेक्ट्रिफिकेशन करने का ऐलान किया है। जानिये आखिर क्यों रेलवे बजट हवा हवाई नहीं है

इन ट्रैक का किया जाएगा विद्युतीकरण
कल्याणपुर-मशुर, गोरखपुर-बाल्मिकी नगर, औनिहार-जौनपुर रेलवे लाइन के सर्वेक्षण के बाद उसका विद्युतीकरण की घोषणा इस रेलवे बजट में की गयी है। इसके अतिरिक्त एटा- कासगंज, बस्ती- फैजाबाद, हरदोई- बिलग्राम, मलिहाबाद- इटौंजा, बढनी- काठमांडू, फाफामउ-इलाहाबाद,कपिलबस्तु- बस्ती,आनंदनगर- धुधली, बस्ती -- फैजाबाद, जंघाई-मछलीशहर आदि रेलवे लाइन का भी विद्युतीकरण किया जाएगा।

नयी लाइनों का निर्माण भी किया जाएगा
बहराइच-बलरामपुर, सहजनवां-दोहरीघाट, काशीपुर-धामपुर, अरुनीहार-जौनपुर, जौनपुर-टांडा, अमेठी-जंघाई, बाराबंकी-अकबरपुर
प्लैटफॉर्मों के वॉशेबल एप्रेन बदलेंगे

इन शहरों को मिला खास तोहफा
फाफामऊ से इलाहाबाद के बीच रेलवे ट्रैक को डबल किये जाने के लिए 50 करोड़ रुपए दिये जायेंगे। इसके साथ ही रायबरेली से अमेठी के बीच के ट्रैक को डबल करने के लिए 45 करोड़ रुपए दिये जायेंगे। वाराणसी में बनने वाले सोलर पॉवर प्लांट को आठ करोड़ रुपए दिये जायेंगे।

लखनऊ का चारबाग रेलवे स्टेशन होगा और साफ
चारबाग रेलवे स्टेशन पर सफाई के लिए भी वॉशेबल एप्रेन को बदला जाएगा। इसके साथ ही प्लेटफार्म नंबर 3, 4, 5, 6, 8 और 9 सफाई के लिए एप्रैन को बदला जाएगा। इसके लिए 6.5 करोड़ रुपए मंजूर किये गये हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+