''कांग्रेस के प्रधानमंत्री ने गिरवायी थी बाबरी मस्जिद''
अयोध्या। बाबरी मस्जिद को ढहे तकरीबन चौबीस साल हो गये हैं और आज भी उस विध्वंश की यादें लोगों के जेहन में ताजा हैं। लेकिन बाबरी मस्जिद मामवे के पैरोकार हाशिम अंसारी ने इस मामले में कांग्रेस के लिए बड़ी मुसीबत खड़ी कर दी है। हाशिम अंसारी ने तत्कालीन प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव पर बाबर मस्जिद तोड़वाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि राव के इशारे और शह पर ही बाबरी मस्जिद को ढहाया गया था।
''हिंदू इसे बाबरी मस्जिद नहीं राम जन्मभूमि कहते हैं''

अंसारी ने कहा कि अगर राव चाहते तो वह बाबरी मस्जिद को गिरने से रोक सकते थे। लेकिन उन्होंने जानबूझकर ऐसा नहीं किया जिसके चलते मस्जिद को गिरा दिया गया। लिहाजा इस हादसे के लिए राव ही असल जिम्मेदार थे। नरसिम्हा राव पर निशाना साधते हुए अंसारी ने कहा कि उन्होने तत्कालीन समय में वादा किया था कि मस्जिद को फिर से बनवाया जाएगा, लेकिन आजतक मस्जिद को नहीं बनवाया गया है।
बाबरी मस्जिद पर हो रही राजनीति पर अंसारी ने कहा कि कांग्रेस के लोग राजनीति के चक्कर में देश के कानून को पैरो तले कुचल रहे हैं। उन्होंने कहा कि आजतक इस विवाद का फैसला नहीं हो पाने की बड़ी वजह है राजनीति। इसके साथ ही बाबरी मस्जिद तोड़ने वालों को आजतक सजा नहीं मिलने पर भी अंसारी ने सवाल खड़े किये हैं।












Click it and Unblock the Notifications