हंदवाड़ा एनकाउंटर: सीएम योगी, अखिलेश यादव और ​​प्रियंका ने वीर सपूतों की शहादत को किया नमन

लखनऊ। जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में सेना के 2 अधिकारी, 3 जवान शहीद हो गए। जवानों की शहादत पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सहित अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक जाहिर करते हुए शहीदों को श्रद्धांजलि दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश को आप पर गर्व है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि ईश्वर दुख की इस घड़ी में शहीदों के परिजनों को साहस दे। वहीं, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने दुख जताया और कहा कि शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना एवं अमर शहीदों को शत-शत नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि।

सीएम योगी ने शहादत को किया नमन, अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने शहादत को किया नमन, अखिलेश यादव ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया, जम्मू-कश्मीर के हंदवाड़ा में राष्ट्र की रक्षा करते हुए अपने प्राण न्योछावर करने वाले माँ भारती के वीर सपूतों के शौर्य व शहादत को कोटिशः नमन।आप सभी शहीदों का यह सर्वाेच्च बलिदान अविस्मरणीय है। देश को आप पर गर्व है। अखिलेश यादव ने ट्वीट किया, आज भारतीय सेना ने अपनी शौर्यता का परिचय देते हुए कश्मीर के हंदवाड़ा में 2 आतंकियों को मारकर, एक बड़े आतंकी हमले को नाकाम किया है। हमले में 2 अफसर, 3 जवानों का शहीद होना अत्यंत दुखद है। शोकाकुल परिजनों के प्रति संवेदना एवं अमर शहीदों को शत-शत नमन व भावभीनी श्रद्धांजलि।

प्रियंका गांधी ने शहीद जवानों को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रियंका गांधी ने शहीद जवानों को दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि

प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, जम्मू कश्मीर के हंदवाड़ा में आतंकवादियों का सामना करते हुए हमारी सेना के उच्च अधिकारियों समेत 5 जवान शहीद हो गए। शहीद जवानों को अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि। ईश्वर दुख की इस घड़ी में शहीदों के परिजनों को साहस दे। जय हिन्द। बता दें, जम्मू कश्मीर में हंदवाड़ा में आतंकियों और भारतीय सेना के जवानों के बीच हुए मुठभेड़ में कर्नल और मेजर समेत सेना के 5 जवानों ने अपनी जान गंवाकर बंधकों को आजाद करवाया और 2 आतंकियों को ढेर कर दिया। कुपवाड़ा जिले के हंदवाड़ा में शनिवार को आतंकियों के मौजूद होने की सूचना मिलते ही सेना और जम्मू कश्मीर पुलिस के जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।

21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा भी शहीद

21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा भी शहीद

सेना ने दो आतंकवादियों का सफाया कर दिया, लेकिन इस दौरान दो सेना अधिकारी, सेना के दो जवान और जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शहीद हो गए। इस आतंकी मुठभेड़ में सेना की 21 राष्ट्रीय राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर आशुतोष शर्मा, 21 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर अनुज सूद, नायक राजेश, लांस नायक दिनेश के के साथ जम्मू कश्मीर पुलिस के सब इंस्पेक्टर शकील काजी शहीद हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+