मंत्री जी के दही में निकला बाल, चली गई 4 अफसरों की नौकरी
लखनऊ। 19 रुपए की दही के चक्कर में 4 अधिकारियों की नौकरी चली गई। आपको सुनने में भले अजीब लगा रहा हो, लेकिन सच्चाई यहीं है कि एक दही के चक्कर में पराग के 4 अधिकारियों की नौकरी चली गई। दरअसल उत्तर प्रदेश में एक कैबिनेट मंत्री के दही में बाल क्या निकला मंत्री जी ने 4 अधिकारियो की नौकरी हजम कर ली।

मंत्री की शिकायत पर प्रभारी प्रबंधक स्तरे के दो अधिकारी निलंबित कर दिए गए हैं और पराग के महाप्रबंधक समेत दो अधिकारियों का डिमोशन किया गया है। घटना के बारे में बात करें तो 2 नवंबर को राजनीतिक पेंशन मंत्री राजेन्द्र चौधरी ने एक मीटिंग के दौरान दही खाया। दही खाते वक्त उसमें बाल निकल गया। इस बात से मंत्री जी इतने नाराज हो गए कि उन्होंने इसकी शिकायत मुख्यमंत्री से कर दी।
मामला बढ़ता चला गया और विभाग के प्रमुख सचिव अनंत कुमार सिंह ने तीन सदस्यीय उच्च स्तरीय समिति को जांच सौंपा गया। प्रमुख सचिव ने फौरन एक्शन लेते हुए प्रभारी प्रबंधक (गुणवत्ता) हंसवीर सिंह वर्मा और प्रभारी प्रबंधक (उत्पादन) रामदास वर्मा को निलंबित कर दिया। वहीं पराग महाप्रबंधक राजेश कुमार सचान और फैक्ट्री प्रबंधक राजीव कुमार सिन्हा की पदावनति कर दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications