बीच चौराहे महिला के साथ छेड़छाड़, विरोध करने पर पति की आंख फोड़ दी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में महिलायें किस तरह से असुऱक्षित हैं इसका नजारा इटावा जिले में देखने को मिला। यहां दबंगों ने महिला की बीच बाजार साड़ी को खींच लिया।
जैतपुर में रहने वाला एक युवक जब अपनी पत्नी और दो बेटियों के संग इटावा के बस अड्डे पर खड़ा था तभी एक बस आकर रुकी और बस संचालक ने बस में बैठने को कहा।
लेकिन जब युवक और उसकी पत्नी ने डग्गामार बस में बैठने से इनकार करते हुए दूध के टैंकर में बठने लगी तो बस संचालक ने महिला की साड़ी पकड़कर बस से नीचे खींच लिया और उसके साथ अश्लील हरकत करने लगा।
महिला के साथ अभद्रता और अश्लीलता का जब पति ने विरोध किया तो बस संचालक ने युवक की आंख फोड़ दी। यही नहीं पिता को बचाने के लिए जब दोनों बेटियों ने अपने कदम बढ़ाये तो दबंगों ने दोनों बच्चियों को भी जमकर पीटा। वहीं आरोपी ब्रजेश, मुकद्दम और बलवीर के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। हालांकि अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।













Click it and Unblock the Notifications