यूपी में 100 सरकारी स्कूल होंगे स्मार्ट, प्रोजेक्टर पर होगी पढ़ाई
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में स्कूली शिक्षा को बेहतर करने के लिए अखिलेश सरकार अहम कदम उठाने जा रहे हैं। प्रदेश में अब बच्चों को स्मार्ट क्लास की सुविधा मुहैया करायी जाएगी। क्लीन स्कूल ग्रीन स्कूल योजना के तहत उत्तर प्रदेश के सौ राजकीय बालक और बालिका इंटर कॉलेजों में स्मार्ट क्लास की सुविधा स्थापित की जाएगी।
नयी नीती से बदलेगी यूपी में शिक्षा व्यवस्था, कम होगा भ्रष्टाचार

इस योजना के तहत सोलर पॉवर सिस्टम के जरिए सुविधा मुहैया करायी जाएगी। इस योजना के लिए चुने गये सभी स्कूलों के लिए 50 लाख रुपए का बजट भी जारी कर दिया है। अगले महीने चुने गये सभी स्कूलों को यह धनराशि भेजी जाएगी। इस राशि के इस्तेमाल के लिए नियम भी तय किये गये हैं।
इस राशि में से 10 लाख रुपए फर्नीचर, 20 लाख रुपए रख रखाव और 20 लाख रुपए स्मार्ट क्लास बनाने में खर्च किये जायेंगे। स्मार्ट क्लासेज के अंतर्गत कक्षाओं में प्रोजेक्टर और कंप्यूटर लगाया जाएगा। यही नहीं बिजली की समस्या से निजात दिलाने के लिए 5 केवीए का सोलर पॉवर सिस्टम लगाया जाएगा।
इन जिलों के स्कूलों को चुना गया है स्मार्ट क्लास के लिए
- लखनऊ में राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज, जीआईसी निशातगंज, जीआईसी हुसैनाबाद, जीजीआईसी इंदिरा नगर, जीजीआईसी शृंगार नगर, जीजीआईसी गोमती नगर, जीजीआईसी शाहमीना रोड।
- रायबरेली में जीआईसी रायबरेली और जीजीआईसी रायबरेली। फैजाबाद में जीआईसी और जीजीआईसी वहीं बाराबंकी में जीजीआईसी में स्मार्ट क्लास होंगी।
- सुल्तानपुर में जीआईसी, केश कुमारी जीजीआईसी हैं। जबकि अमेठी में जीजीआईसी गौरीगंज, गोंडा में जीजीआईसी।
- बहराइच में भी जीआईसी और जीजीआईसी में स्मार्ट क्लास होगी। जबकि सीतापुर के जीआईसी में भी स्मार्ट क्लास होगी।












Click it and Unblock the Notifications