UP:ब्लैक फंगस का कहर, लखनऊ में पिछले 24 घंटों में 4 लोगों की मौत
लखनऊ, मई 20: कोरोना महामारी के बीच ब्लैक फंगस अपना कहर बरपा रहा है। उत्तर प्रदेश में ब्लैक फंगस के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। राजधानी लखनऊ और पश्चिमी यूपी का मेरठ जिला इस बीमारी से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं। लखनऊ में अब तक 55 मरीजों को ब्लैक फंगस अपनी चपेट में ले चुका है, जबकि मेरठ में 52 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हुई है। इसके अलावा वाराणसी में भी करीब 30 मरीज इससे पीड़ित हैं।

लखनऊ में पिछले 24 घंटों में चार मरीजों की मौत
लखनऊ में अब तक 55 मरीजों में ब्लैक फंगस की पुष्टि हो चुकी है। पिछले 24 घंटे में केजीएमयू में भर्ती चार मरीजों की ब्लैक फंगस की वजह से जान गई है। लखनऊ में अब तक कुल सात मरीजों की मौत हो चुकी है। केजीएमयू में ब्लैक फंगस के 34 मरीज भर्ती हैं। सोमवार रात से मरीजों की मौत का सिलसिला शुरू हुआ जो मंगलवार शाम तक जारी रहा। इनमें रायबरेली निवासी 40 वर्षीय महिला, अयोध्या की 52 वर्षीय महिला और लखीमपुर खीरी निवासी 50 वर्षीय महिला की जान चली गई। हरदोई के 37 वर्षीय पुरुष ने भी इसी बीमारी से दम तोड़ दिया। केजीएमयू प्रवक्ता डॉ. सुधीर सिंह ने बताया कि मंगलवार को ब्लैक फंगस पीड़ित तीन मरीजों को भर्ती किया गया है। वहीं, चार मरीजों के ऑपरेशन किए गए हैं। ब्लैक फंगस को हरा चुके एक मरीज को डिस्चार्ज किया गया है।
मेरठ में ब्लैक फंगस के कुल 52 केस
उधर, मेरठ में मंगलवार को ब्लैक फंगस के 24 नए मामले सामने आने के बाद जिले कुल 52 केस हो गए हैं। यहां चार मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है, जिसमें एक संदिग्ध है। एक मरीज स्वस्थ होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो गया है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, कनग ईएनटी सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में दो, विजन केयर आई सेंटर में एक, आनंद हॉस्पिटल में दो, एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज में आठ समेत कुल 22 मरीज विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हुए हैं। लोकप्रिय हॉस्पिटल में ब्लैक फंगस के तीन संदिग्ध मरीज हैं। एक संदिग्ध मरीज की मौत हो गई है। डॉक्टरों के अनुसार, ज्यादातर मरीज कोरोना संक्रमित और शुगर के मरीज हैं।
-
क्या जिंदा है खामेनेई? दुनिया को दिया गया धोखा? पूर्व जासूस का दावा- 2-3 लोगों को पता है सुप्रीम लीडर कहां हैं -
Silver Price Today: चांदी में बड़ी गिरावट! 29000 रुपये सस्ती, 36 दिन में ₹1.25 लाख गिरे दाम, क्या है रेट? -
तो इसलिए बदले जा रहे CM, गवर्नर–सीमांचल से नया केंद्रशासित प्रदेश? नया राज्य या UT बनाने के लिए क्या है नियम? -
IPS LOVE STORY: प्यार के आगे टूटी जाति की दीवार! किसान का बेटा बनेगा SP अंशिका वर्मा का दूल्हा -
T20 World Cup फाइनल से पहले न्यूजीलैंड के खिलाड़ी ने लिया संन्यास, क्रिकेट जगत में मची खलबली, फैंस हैरान -
Balen Shah Rap Song: वो गाना जिसने बालेन शाह को पहुंचा दिया PM की कुर्सी तक! आखिर क्या था उस संगीत में? -
PM Kisan Yojana: मार्च की इस तारीख को आएगी पीएम किसान की 22वीं किस्त! क्या है लेटेस्ट अपडेट? -
क्या कंगना रनौत ने चुपचाप कर ली सगाई? कौन है BJP सांसद का मंगेतर? इंटरनेट पर क्यों मचा हंगामा? जानें सच -
IND vs NZ Final: फाइनल से पहले सन्नाटे में क्रिकेट फैंस! आज अपना आखिरी मैच खेलेंगे कप्तान सूर्यकुमार यादव? -
UPSC में 301 रैंक पर 2 आकांक्षा सिंह! ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती या वाराणसी की डॉक्टर-कौन हुआ पास, क्या है सच? -
पिता की चिता को मुखाग्नि देने के बाद दिया इंटरव्यू, रूला देगी UPSC क्रैक करने वाली जूही दास की कहानी -
IAS IPS Love Story: 'ट्रेनिंग के दौरान कर बैठे इश्क',कौन हैं ये IAS जिसने देश सेवा के लिए छोड़ी 30 लाख की Job?












Click it and Unblock the Notifications