लखनऊ: लोकभवन के सामने एक ही परिवार 5 सदस्यों ने किया आत्मदाह का प्रयास, जानें क्यों?
Lucknow News: लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लोकभवन और विधानसभा के सामने शुक्रवार को एक ही परिवार के पांच लोगों ने आत्मदाह करने की कोशिश की। ये लोग खुद पर तेल डालकर खुद को आग के हवाले करने वाले थे। हांलाकि, समय रहते ही पुलिस ने उन्हें देख लिया और बड़ी घटना होने से बचा लिया। पुलिस ने इन लोगों से पूछताछ कर रही है। पुलिस के मुताबिक, यह परिवार हरदोई का रहने वाला है। इनके मकान पर दबंग कब्जा करना चाहते हैं। हरदोई में पुलिस से शिकायत के बाद भी जब कोई कार्रवई नहीं हुई तो परेशान होकर इन लोगों ने जान देने का फैसला लिया था। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

मकान पर कब्जा करना चाहते हैं दबंग
जेसीपी नवीन अरोरा का कहना पीड़ित परिवार का आरोप गांव के ही दबंग मकान पर कब्जा करना चाहते हैं। कामिनी कनौजिया, शिशिर कुमार वर्मा और अन्य लोग कब्जा करने को लेकर परेशान कर रहे हैं। पीड़ित परिवार ने बताया कि प्रधान द्वारा जमीन 40 साल पहले दी गई थी। इस मामले में हरदोई दीवानी में 2 साल से मुकदमा चल रहा है। आरोप है कि राजस्व अधिकारियों ने भी मामले में कोई मदद नहीं की। जेसीपी का कहना मामले में हरदोई जिला प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
मामले की जांच कर रही पुलिस
पुलिस उपायुक्त (मध्य) सोमेन बर्मा ने बताया कि हरदोई के धन्नूपुरवा के रहने वाले एक परिवार ने शुक्रवार को लोकभवन के सामने आत्मदाह की कोशिश की। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने उन्हें पकड़ लिया और ऐसा करने से रोका। परिवार का कोई भी सदस्य आग नहीं लगा सका और कोई जख्मी नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार के सदस्य राजाराम ने आरोप लगाया है कि वह जिस मकान में रहते हैं, उस पर कुछ लोग कब्जा करना चाहते हैं। इस मामले में हरदोई के शहर कोतवाली की पुलिस से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। डीसीपी सोमेन बर्मा ने बताया कि हरदोई पुलिस के अधिकारियों से बात की गई है और मामले की जांच की जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications