यूपी में 100% पात्र लोगों को लगाई गई कोविड की पहली डोज, चुनाव तक 75% को दूसरी डोज देने की तैयारी
कोरोना वायरस टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के सभी पात्र (100%) लोगों को कोरोना की पहली डोज दे दी गई है।
लखनऊ, 1 जनवरी। कोरोना वायरस टीकाकरण में उत्तर प्रदेश ने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। प्रदेश के सभी पात्र (100%) लोगों को कोरोना की पहली डोज दे दी गई है। प्रदेश के स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की जानकारी दी। सोमवार शाम लगभग साढ़े आठ बजे प्रदेश ने यह उपलब्धि हासिल की। अधिकारियों ने बताया कि जिलेवार आंकड़े अभी भी सारणीबद्ध किए जा रहे हैं, लेकिन राज्य ने 100 प्रतिशत टीकाकरण का आंकड़ा पार कर लिया है।

सीएम योगी ने दी थी 31 जनवरी डेडलाइन
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 31 जनवरी प्रदेश में कोरोना वायरस टीकाकरण की पहली डोज के लिए डेडलाइन निर्धारित की थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अनुमानित युवा आबागी 14.74 करोड़ है और सोमवार शाम तक सभी लोगों को वैक्सीन की पहली डोज दे दी गई है। हमें इस स्थिति तक पहुंचने में पूरे 380 दिन लगे। अधिकारी ने कहा कि राज्य के करीब 50 फीसदी जिलों ने भी लक्ष्य हासिल कर लिया है। इस सूची में गौतम बुद्ध नगर, लखनऊ, झांसी, वाराणसी, गाजियाबाद, गोरखपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, चंदौली, सुल्तानपुर, मिर्जापुर, कन्नौज और मथुरा शामिल हैं।
यह भी पढ़ें: राहुल गांधी ने बजट को बताया 'जीरो बजट', कहा- मध्यम वर्ग, गरीबों और किसानों को कुछ भी नहीं मिला
इस पूरी प्रक्रिया में 26 करोड़ से ज्यादा डोज लगाई गईं जो कि पूरे देश में सर्वाधिक है। इसका सीधा मतलब ये है कि 70 प्रतिशत युवा आबादी को दोनों टीके लगाए जा चुके हैं। वहीं 68 फीसदी किशोर आबादी को पहली डोज दी जा चुकी है। चूंकि उन्हों कोवैक्सिन दी गई है इसलिए उन्हें दूसरी डोज देने की प्रक्रिया 3 फरवरी से शुरू होगी।
स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 13.80 लाख लोगों को कोरोना की तीसरी या बूस्टर डोज भी दी जा चुकी है। अकेले जनवरी में ही राज्य में 7 करोड़ से ज्यादा डोज दी गईं। सरकार के एक प्रवक्ता ने कहा कि हमारा पूरा फोकस बाकी 37 जिलों में शत प्रतिशत टीकाकरण को करने पर है। इसके अलावा हमने चुनावों से पहले 75 प्रतिशत लोगों को कोरोना की दूसरी डोज देने का भी लक्ष्य निर्धारित किया है। हमारी टीम चरणबद्ध तरीके से इस प्रक्रिया को अंजाम देने के लिए तैयार हैं।












Click it and Unblock the Notifications