अमेठी में सियासी उबाल, 'आप' नेता कुमार समेत 15 पर मामला दर्ज

जिले से आम आदमी पार्टी के लोकसभा प्रत्याशी डा. कुमार विश्वास और कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह के बीच त्रिसुंडी में हुई नोकझोंक में दोनों पक्षों की ओर से एक दूसरे पर मुकदमे कराया गया है।
विश्वास के अलावा उनके 15 अन्य समर्थकों के खिलाफ भी मामला दर्ज कराया गया है। दरअसल अमेठी में जनसंपर्क के दौरान पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर चौराहे पर कांग्रेस नेता मुन्ना सिंह त्रिसुंडी व आप नेता कुमार विश्वास के बीच राहुल गांधी पर टिप्पणी को लेकर तीखी नोकझोंक हुई थी।
आरोप है कि उसके बाद कुमार के समर्थकों ने त्रिसुंडी गांव में भी अपशब्दों का प्रयोग किया। हालांकि पुलिस की सक्रियता से मामला शांत हो गया था। शुक्रवार रात में ही आप समर्थक महमदपुर निवासी अब्दुल रऊफ ने मुन्ना सिंह व उनके 15 समर्थकों पर मारपीट का मामला दर्ज कराया था।
अपने खिलाफ दर्ज मुकदमे पर कुमार विश्वास ने कहा कि जब से राहुल के खिलाफ चुनाव लड़ने आया हूं, 73 मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। 730 भी दर्ज हो जाएं तो परवाह नहीं। अमेठी में मिल रहे जनसमर्थन से कांग्रेस बौखला गई है।












Click it and Unblock the Notifications