ससुर अपने दामाद की मर्दानगी टेस्ट के लिए पहुंचे पुलिस स्टेशन
लखनऊ। क्या आपने कभी सुना है कि अगर बेटी मां नहीं बन पा रही हो तो पिता दामाद की मर्दानगी टेस्ट की मांग करने लगे। जी हां उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में ऐसा ही मामला सामने आया है। यहां पिता ने पुलिस स्टेशन पहुंचकर अपने दामाद की मर्दानगी टेस्ट की मांग की है।
नाबालिग के साथ रेप के बाद वीडियो भेजा घरवालों को

यह मामला सहरानपुर के नदीम कालोनी का है जहां लड़की के पिता ने पुलिस से अपने दामाद की मर्दानगी टेस्ट की मांग की है। लड़की का विवाद 14 महीने पहले हुआ था लेकिन अभी तक कोई बच्चा पैदा नहीं होने की वजह से उन्होंने यह मांग पुलिस के सामने रखी है।
यहां दिलचस्प बात यह है कि पुलिस ने पिता की लगातार मांग को मानते हुए लड़के की मेडिकल रिपोर्ट भी तलब की है। पुलिस ने दोनों विवाहित लड़के और लड़की को पुलिस स्टेशन बुलाया। दोनों ही ने पुलिस से कहा कि हमें अपने वैवाहिक जीवन में कोई परेशानी नहीं है और इस मामले को यहीं खत्म करने को कहा है।
वहीं इस मामले में लड़की के पिता का कहना है कि वह जानते हैं उनकी बेटी कभी अपने पति के खिलाफ कुछ नहीं कहेगी। लेकिन वह अपनी बेटी की तकलीफ को समझते हैं। उन्होंने कहा कि ससुराल वालों ने उनकी बेटी को चुप रहने को कहा है। सहारनपुर के कुतुबशेर पुलिस चौकी के प्रभारी शैलेंद्र का कहना है कि यह मामला पहले एसएसपी ऑफिस पहुंचा था। जिसके बाद दो दिनों बाद लड़के का मेडिकल टेस्ट कराया जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications