दहेज उत्पीड़न के खिलाफ शिकायत के चलते पिता बेटी पर तेजाब से हमला
मुजफ्फरनगर। दहेज के खिलाफ अपने पति और घर वालों पर केस करने के चलते मुजफ्फरनगर में युवती और उसके पिता पर तेजाब से हमला कर दिया गया। मुजफ्फरनगर में 55 वर्षीय पिता और उसकी बेटी के उपर महिला के पति और उसके ससुर ने तेजाब फेंक दिया। जिसके चलते महिला और उसके पिता बुरी तरह से झुलस गये।
अपनी ही बेटी की इज्जत पर बाप ने बोला हमला, विरोध करने पर फेका तेजाब
पुलिस ने बताया कि रहीश अहमद और उनकी बेटी गुलशन पर उस वक्त तेजाब से हमला कर दिया गया जब वह कोर्ट से दहेज के मामले की सुनवाई के बाद वापस लौट रहे थे। यह घटना मुजफ्फरनगर के सिकरेदा गांव की है। वहीं पीड़ित गुलशन ने बताया कि जब वह कोर्ट से सुनवाई के बाद वापस लौट रही थी तो उसके ससुर व पति ने उसके पिता और उसपर तेजाब फेंक दिया।
गुलशन का कहना है कि उसके ससुर और पति उसपर दहेज के लिए प्रताड़ित करते थे। लेकिन जब हमने उनके खिलाफ शिकायत की तो वो हमपर मुकदमा वापस लेने का दवाब बना रहे थे।
एसिड अटैक के बाद पीड़ादायक जीवन
तेजाब से हमला किस कदर लोगों का जीवन तबाह कर सकता है इसका अंदाजा शायद हम और आप नहीं लगा सकते हैं। लेकिन जिनके उपर तेजाब से हमला किया जाता है वो इस दंश को सारी जिंदगी सहते हैं। वहीं ये आंकड़े आपको सरकार की और पुलिस प्रशासन की नाकामी को भी उजागर करते हैं।
- 2014 में 225 एसिड अटैक के मामले दर्ज किये गये।
- इन मामलों में 154 लोगों को गिरफ्तार किया गया
- सिर्फ 12 लोगों को इन मामलों में सजा हो सकी है।
- सबसे ज्यादा एसिट अटैक के मामलें उत्तर प्रदेश मे हैं जबकि दूसरे स्थान पर पश्चिम बंगाल है।
- तकरीबन 75 फीसदी एसिट अटैक के मामलों में महिलायें पीड़ित होती हैं।













Click it and Unblock the Notifications