यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू किए गए हाउस अरेस्ट, थाली बजाकर किया था कृषि कानूनों का विरोध

Ajay Kumar Lallu Latest News: लखनऊ। खबर उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से है, जहां यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को पुलिस ने उनके ही घर में हाउस अरेस्ट कर दिया है। अजय कुमार लल्लू के हाउस अरेस्ट होने की सूचना पर पार्टी कार्यकर्ता उनके घर पहुंच गए। यहां सभी ने ताली और थाली बजाकर किसान आंदोलन का सर्मथन किया। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा बनाए गए तीनों नए कृषि कानूनों का विरोध किया।

Farmers Protest latest News: UP Congress president Ajay Kumar Lallu house arrested

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि कड़ाके की ठंड के बीच देश का किसान लगभग 28 दिनों से सड़कों पर है। लेकिन केंद्र सरकार कान पर जूं तक नहीं रेंग रही। वो किसानों का दमन कर रही है। प्रदेश अध्यक्ष यहीं नहीं रुके, उन्होंने केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार को किसान विरोधी भी बताया। कहा कि कांग्रेस किसानों के समर्थन में सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष करेगी। एमएसपी के आश्वासन पर लल्लू ने कहा क्यों नहीं विधेयक लाकर इसकी गारंटी सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि सरकार कॉर्पोरेट घरानों के हाथों किसानों को बेचना चाहती है।

अजय कुमार लल्लू ने कहा कि केन्द्र सरकार को नींद से जगाने के लिए यह आंदोलन किया जा रहा है। किसान विरोधी तीनों काले कृषि कानूनों के खिलाफ देश भर के किसान संगठन लंबे समय से आंदोलनरत हैं। आंदोलन के दौरान कई किसानों की दुखद मौतें हो चुकी हैं लेकिन केंद्र सरकार किसानों की मांगों की लगातार अनदेखी कर रही है। उन्होंने कहा कि तीनों काले कृषि कानूनों को वापस लिए जाने तक कांग्रेस पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा। बता दें कि आंदोलन के तहत कांग्रेस पार्टी भाजपा के सांसदों और विधायकों के आवासों व कार्यालयों का घेराव करेगी और ताली व थाली बजाकर प्रदर्शन भी किया जाएगा। हालांकि, उन्हें नजरबंद कर दिया गया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+