Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'छोटे चौधरी' के निधन पर भावुक हुए किसान नेता राकेश टिकैत, कही ये बात

लखनऊ, मई 06: कोरोना संक्रमण से जूझ रहे राष्ट्रीय लोकदल (आरएलडी) के प्रमुख व लोकप्रिय किसान नेता चौधरी अजित सिंह का गुरुवार को निधन हो गया। 82 वर्षीय आरएलडी प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने गुरुग्राम के एक निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली। छोटे चौधरी के निधन की खबर सुनकर पश्चिमी यूपी में शोक की लहर दौड़ गई। तो वहीं, छोटे चौधरी के निधन पर किसान नेता राकेश टिकैत भी भावुक नजर आए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चौधरी अजित सिंह ने किसान आंदोलन को फिर से जिंदा करने के लिए एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। सिंह की एक आवाज पर हजारों किसान रातोरात ही गाजीपुर बार्डर पर पहुंच गए थे।

Farmer leader Rakesh Tikait gets emotional after the passing-away of RLD chief Ajit Singh

किसान नेता राकेश टिकैत ने मीडिया को दिए अपने एक इंटरव्यू में कहा कि चौधरी अजित सिंह ने हमेश ग्रामीणों, किसानों की लड़ाई लड़ी। चौधरी साहब के जाने से किसानों को ऐसा लग रहा है कि उनके सिर से छत हट गई है। क्योंकि चौधरी अजित किसानों की लड़ाई लड़ते थे उनकी वकालत करते थे। आज वो हमारे बीच नहीं है तो किसान अपने आपको ठगा सा महसूस कर रहा है। ये किसानों के लिए आपार क्षति है। राकेश टिकैत ने बोलते हुए कहा कि हम किसानों से अपील की है कि वो घर से ही उन्हें श्रद्धांजलि दे। भीड़ इकट्ठी ना करे। कोरोना की गाइलाइन का पालन करते हुए ही शोक सभा का आयोजन करें।

राकेश टिकैत ने कहा कि सोशल मीडिया के द्वारा लोग अपनी श्रद्धांजलि व्यक्त कर सकते है। कहा कि भीड़ ना इकट्ठी करने की किसानों और लोगों को हिदायद दी है। इस दौरान राकेश टिकैत ने बताया कि अजित सिंह हमेश किसानों के लिए खड़े रहे। किसानों के लिए जब भी उनसे कहा गया वो हमेश हर मदद के लिए तैयार रहे। तीनों कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों के आंदोलन को राष्ट्रीय लोकदल प्रमुख चौधरी अजित सिंह ने खुलकर समर्थन दिया था। शुरुआत में चौधरी अजित सिंह और उनकी पार्टी रालोद ने किसान आंदोलन से दूरी बनाई, लेकिन जनवरी के अंतिम सप्ताह में वह खुलकर समर्थन में आ गए।

दरअसल, 26 जनवरी को किसान ट्रैक्टर परेड के हिंसा ने आंदोलन की छवि का गहरा नुकसान पहुंचाया था। एक समय लग रहा था कि आंदोलन समाप्त होने वाला है। उस समय राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत और राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत से फोन पर बात की थी। अजित सिंह ने कहा था 'चिंता मत करो, किसान के लिए जीवन मरण का प्रश्न है। सबको एक होना है, साथ रहना है।' यह जानकारी खुद अजित सिंह के बेटे जयंत चौधरी ने एक ट्वीट कर दी थी।

एक-दूसरे के काफी करीब थे अजित सिंह और नरेश टिकैट
चौधरी अजित सिंह और नरेश टिकैत एक-दूसरे के काफी करीब थे। राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजीत सिंह ने वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में अमरोहा से राकेश टिकैत को लोकसभा प्रत्याशी बनाकर एक तीर से दो निशाने साधे थे। राकेश टिकैत भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता है और किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के बेटे हैं।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+