झूठा निकला जलपरी का हर रोज 80-100 किलोमीटर तैरने का दावा

लखनऊ। देशभर में जलपरी के नाम से ख्याति बटोर रही यूपी की श्रद्धा शुक्ला विवादों में घिर गयी है। श्रद्धा शुक्ला के गंगा में 570 किलोमीटर तैरने के अभियान की सच्चाई सामने आने के बाद उनके दावे पर सवाल उठने लगे हैं।

Exposed-Jalpari of UP Shradha Shukla claim to swim 100 km everyday fake

वरिष्ठ पत्रकार का खुलासा जलपरी दावा गलत

वरिष्ठ पत्रकार विनोद कापड़ी ने एक वीडियो जारी करके दावा किया है कि जलपरी देश के लोगों के साथ धोखा कर रही है। उसका हर रोज 80-100 किलोमीटर तैरने का दावा झूठा है, वह सिर्फ दो से तीन किलोमीटर ही हर रोज तैरती है। कापड़ी ने दावा किया है कि वह जलपरी के उपर फिल्म बनाने की योजना बना रहे थे और इसी सिलसिले में वह यहां आये थे लेकिन जब उन्होंने श्रद्धा की हकीकत देखी तो वह खुद को रोक नहीं सके और उन्होंने श्रद्धा की हकीकत को लोगों के सामने रखा।

कापड़ी ने कहा कि वह फिल्म के जरिए श्रद्धा की उपलब्धि को वह बड़े परदे पर लाकर उसे अंतर्राष्ट्रीय पहचान दिलाना चाहते थे। कापड़ी ने कहा कि श्रद्धा की हकीकत को जानने के लिए उन्होंने उनकी टीम से संपर्क किया जो उनके साथ गंगा नदी में चल रही है।

श्रद्धा की टीम ने रखा सच सामने

इस दौरान श्रद्धा के नौकादल के सदस्यों मान सिंह पासवान, गोताखोर पिंटू निषाद व राम मिलन ने बताया कि श्रद्धा घाट आने से आधा किलोमीटर पहले ही पानी में उतरती है और वह भीड़ को देखकर तैरने लगती है। लेकिन इससे पहले वह नाव पर ही रहती है।

पिता कर रहे हैं बेटी का गलत इस्तेमाल

कापड़ी ने बताया कि श्रद्धा के पिता अपनी बेटी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धा के पिता ललित शुक्ला अपनी बेटी का गलत इस्तेमाल कर रहे हैं और इसमें श्रद्धा का कोई दोष नहीं है वह इन सभी बातों से अनजान है।

पिता ने कहा कापड़ी पर करेंगे मानहानि का दावा

वहीं कापड़ी के इस दावे के बाद ललित शुक्ला ने कहा कि कापड़ी उन्हें दो लाख रुपए देने की को कह रहे थे, ऐसा नहीं करने पर उन्होंने वीडियो को लोगों के सामने लाने की धमकी दी थी। उन्होंने कहा कि उनका दावा झूठा है और वह कापड़ी के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज करायेंगे।

श्रद्धा ने कहा ढाई साल की उम्र से तैर रही हूं

वहीं इस पूरे विवाद पर श्रद्धा शुक्ला ने कहा कि मैं ढाई साल की उम्र से तैराकी कर रही हूं, मेरे बारे में गलत जानकारी दी जा रही है मुझे बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि मैं अपना अभियान जारी रखुंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+