अखिलेश ने फिर किया 400 सीटें जीतने का दावा, कहा- जहां से निकली यात्रा, वहां से सफाया हो जाएगा भाजपा का
लखनऊ, 02 सितंबर: 'जन क्रांति यात्रा' के समापन समारोह कार्यक्रम के दौरान सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव अचानक पार्टी ऑफिस पहुंचे गए। जिससे वहां मौजूद लोग भी हैरत में पड़ गए। हालांकि, मुलायम सिंह यादव के पहुंचे पर पार्टी कार्यालय में जिंदाबाद के नारे लगने लगे। इस दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा, 'सपा की सरकार बनाकर इस क्रांति यात्रा का मकसद पूरा करें।' उन्होंने बोलते हुए कहा कि सपा ही सामाजिक न्याय की लड़ाई लड़ सकती है और सभी को अधिकार दिला सकती है।
Recommended Video

अपने पिता और सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के अचानक कार्यालय पहुंचने से अखिलेश यादव उत्साहित दिखे। इस दौरान उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ ही, एक बार फिर यूपी विधानसभा चुनाव में चार सौ से अधिक सीटें जीतने का दावा किया। अखिलेश यादव ने गुरुवार को जनक्रांति यात्रा के समापन समारोह में कहा कि यह यात्रा जिन इलाकों से होकर निकली है वहां पर भाजपा का सफाया हो जाएगा। उन्होंने कहा कि इसलिए समाजवादियों ने इस बार 400 पार का नारा चुना है।
कहा कि किसान की आय दोगुनी नहीं हुई, लेकिन सिलेंडर की कीमत कितनी हुई? दोगुनी हुई की नहीं हुई। भाजपा से जनता त्रस्त है। किसानों की कर्जमाफी का वादा पूरा नहीं किया। सिलेंडर महंगा हो गया है। डीजल, पेट्रोल महंगा हो गया है। भाजपा के केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरसों के तेल में मिलावट नहीं कर पा रहे हैं इस वजह से महंगा है। मिलावट करके महंगाई को कम करना चाहिए। ऐसी सरकार नहीं चाहिए। भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहा है।
अखिलेश यादव यहीं नहीं रुके, उन्होंने बोलते हुए कहा कि वे 403 सीट वाली विधानसभा में से 400 से ज्यादा सीट जीत रहे हैं। यादव ने कहा कि मुलायम सिंह के आने के बाद अब हम बीजेपी को उखाड़ फेकेंगे। उन्होंने कहा कि आज जनता बीजेपी से त्रस्त है। उन्होंने कहा कि नेता जी (मुलायम सिंह यादव) का आना सोने पर सुहागा हो गया इस तरह की यात्राएं तब नहीं रुकेंगी जब तक बीजेपी सत्ता से बाहर नहीं हो जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications