Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

अखिलेश यादव के जन्मदिन पर पत्नी डिंपल ने ट्वीटर पर दी बधाई, कार्यकर्ताओं से कही ये जरूरी बात

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आज अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। तमाम राजनेता, अभिनेता और समर्थक अखिलेश को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं। वहीं, इस मौके पर उनकी पत्नी डिंपल यादव ने ट्विटर पर बधाई दी है। साथ ही अखिलेश यादव के चाहने वाले सभी समर्थकों और कार्यकर्ताओं से एक खास अपील भी की है। डिपंल ने कहा कि संकट काल में इस मौके पर सार्वजनिक आयोजन से बचें। इसकी बजाए व्‍यक्तिगत स्‍तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करें।

dimple yadav wishes akhilesh yadav on his birthday

डिपंल यादव ने कहा- व्यक्तिगत स्तर पर किसी जरूरतमंद की मदद करें

दरअसल, अखिलेश यादव के जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता हर साल कार्यक्रम आयोजित करते हैं। विभिन्‍न जिलों में पार्टी कार्यालयों पर कार्यकर्ता जुटते और केक काटकर खुशी मनाते हैं। वहीं, इस बार कोरोना वायरस की वजह से सार्वजनिक कार्यक्रमों पर पाबंदिया हैं, सोशल डिस्टेंसिंग का भी खास ध्यान रखना है। ऐसे में अखिलेश यादव की पत्नी डिपंल यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए ​ट्वीट किया, ''सपा के लोकप्रिय राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी के जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। उनके अनुरोध पर उनके चाहने वाले सभी समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं से ये आग्रह है कि वो इस संकटकाल में किसी आयोजन की जगह व्यक्तिगत स्तर पर किसी ज़रूरतमंद की मदद करें।

सैफई में हुआ था अखिलेश यादव का जन्म

बता दें, अखिलेश यादव का जन्म एक जुलाई 1973 को यूपी के सैफई में हुआ था। अखिलेश यादव अपना 47वां जन्मदिन मना रहे हैं। वह समाजवादी पार्टी के संस्थापक और संरक्षक मुलायम सिंह यादव के बेटे हैं। 1999 में उनका विवाह डिंपल यादव के साथ हुआ। अखिलेश साल 2000 में पहली बार कन्नौज से चुनकर लोकसभा में पहुंचे थे। 38 साल की उम्र में 15 मार्च 2012 को वह उत्तर प्रदेश के सबसे कम उम्र के मुख्‍यमंत्री बने। 19 मार्च 2017 तक वह यूपी के मुख्यमंत्री के पद पर रहे।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+