बहादुरी को सलाम: चोर को पकड़ने के लिए 100 मीटर तक बाइक पर घिसटते रहे दोनों कांस्टेबल, छोड़ा नहीं

लखनऊ। खबर राजधानी लखनऊ से है। जहां यूपी पुलिस के दो बहादुर कांस्टेबलों का चोर से सीधा मुकाबला हो गया। दरअसल, गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंदिरानगर सेक्टर-19 में स्पोर्ट बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को दो कांस्टेबलों ने पकड़ लिया। पुलिस को देखकर चोर ने बचने के लिए बाइक की रफ्तार बढ़ा दी, लेकिन कांस्टेबलों ने उसे नहीं छोड़ा। हालांकि, दोनों चोर पकड़े हुए करीब 100 मीटर दूर तक घिसटते चले गए और उसे पकड़ लिया। वहीं, यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गई, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

Recommended Video

    बहादुरी को सलाम: चोर को पकड़ने के लिए 100 मीटर तक बाइक पर घिसटते रहे दोनों कांस्टेबल, छोड़ा नहीं
    पुलिस कर्मियों को देख हड़बड़ा गया था चोर

    पुलिस कर्मियों को देख हड़बड़ा गया था चोर

    दरअसल, 20 अक्टूबर की देर रात पॉलीगन बाइक पर तैनात कांस्टेबल अनुराग पाण्डेय और नितेश सरोज गश्त कर रहे थे। वह लोग इन्दिरानगर सेक्टर-19 के पास पहुंचे। जहां चोर बाइक का लॉक खोलता दिखा। वह जब तक उसके पास पहुंचते, चोर ने बाइक स्टार्ट की और चल दिया। पुलिसकर्मियों के आने पर चोर हड़बड़ा गया। भागने के प्रयास में उसने स्पोर्ट बाइक की रफ्तार बढ़ा दी। चोर को पकड़ने के लिए अनुराग और नितेश चोर की बाइक पकड़ कर लटक गए।

    100 मीटर तक घसीटा

    100 मीटर तक घसीटा

    करीब सौ मीटर तक दोनों लोगों को चोर घसीटता हुआ ले गया। जिससे सिपाही अनुराग घायल हो गए, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। चोर की पहचान सरोजनीनगर गौरी बाजार निवासी शिवम के तौर पर हुई है। पुलिस उसके दो साथियों को तलाश रही है। कांस्टेबल अनुराग व नितेश के मुताबिक, वह लोग गश्त कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए। सिपाही उनका पीछा कर रहे थे। इस बीच सेक्टर-19 में एक युवक बाइक से उतर कर कार के पीछे छिप गया। जबकि दो लोग बाइक लेकर चंपत हो गए।

    सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    सीसीटीवी फुटेज आया सामने

    कांस्टेबल संदिग्धों को पकड़ने के लिए बाइक रोक कर थोड़ी दूर पर खड़े हो गए। काफी देर तक दोनों कांस्टेबलों के नजर नहीं आने पर चोर बाइक लेकर भागने लगा। जिसे पीछा कर उन्होंने दबोच लिया। चोर व पुलिस कांस्टेबलों के बीच हुई इस भिड़ंत की फुटेज एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है। फुटेज में कांस्टेबल अनुराग, नितेश और चोर शिवम के बीच हाथापाई होने की पुष्टि भी हुई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक, पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। ताकि चोरी की वारदात पर अंकुश लगाया जा सके।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+