'इमरान खान और सपा में कोई अंतर नहीं', शफीकुर्रहमान बर्क के तालिबान को समर्थन पर बोले केशव मौर्य

लखनऊ, 17 अगस्त: समाजवादी पार्टी के सांसद शफीकुर्रहमान बर्क की ओर से तालिबान का समर्थन करने को लेकर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य का बयान सामने आया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी में कुछ भी हो सकता है। उन्होंने कहा, अगर कोई ऐसा कहता है तो उसमे और पाकिस्तान के पीएम इमरान खान में कोई अंतर नहीं है। बता दें, सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने अफगानिस्तान और तालिबान को लेकर बयान दिया है। बर्क ने अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे को सही करार दिया है।

Deputy CM KP Maurya comments on sp MP Shafiqur Rahman Barq for supporting taliban

Recommended Video

    Afghanistan Crisis: Taliban के समर्थन में उतरे SP MP Shafiqur Rahman, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    सपा सांसद ने किया तालिबान का समर्थन

    बता दें, इससे पहले सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा था कि अफगानिस्तान की आजादी अफगानिस्तान का अपना मामला है। अफगानिस्तान में अमेरिका की हुक्मरानी क्यों? उन्होंने कहा कि तालिबान वहां की ताकत है। अमेरिका रूस के तालिबान ने पैर नहीं जमने दिए। तालिबान की अगुवाई में अफगान आजादी चाहते हैं। भारत में भी अंग्रेजों से पूरे देश ने लड़ाई लड़ी थी। रहा सवाल हिंदुस्तान का तो यहां कोई कब्जा करने अगर आएगा उससे लड़ने को देश मजबूत है।

    120 लोगों को सुरक्षित अपने देश लाया वायुसेना का विमान

    बता दें, अफगानिस्तान में तालिबान का कब्जा हो चुका है। इसके बाद से यहां भारी अफरातफरी का माहौल है। लोग किसी भी कीमत पर देश छोड़ने को तैयार हैं। भारतीय दूतावास के अधिकारी समेत अन्य नागरिकों को लेकर काबुल से रवाना हुआ वायुसेना का विमान गुजरात के जामनगर पहुंच गया है। इस विमान से करीब 120 लोगों को सुरक्षित अपने देश लाया गया है।

    देवबंद में खुलेगा ATS कमांडो सेंटर

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देवबंद में एटीएस कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है। यहां प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की तैनाती होगी। यह जानकारी मुख्यमंत्री के सूचना सलाहकार शलभ मणि त्रिपााठी ने ट्वीट कर दी। शलभ मणि त्रिपााठी ने मंगलवार को ट्वीट किया, ''तालीबान की बर्बरता के बीच यूपी की खबर भी सुनिए, योगीजी ने तत्काल प्रभाव से 'देवबंद' में ATS कमांडो सेंटर खोलने का निर्णय लिया है, युद्धस्तर पर काम शुरू भी हो गया है, प्रदेश भर से चुने हुए करीब डेढ़ दर्जन तेज तर्रार एटीएस अफसरों की यहां तैनाती होगी।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+