Munawwar Rana की बेटी सुमैया ने की राजनीतिक पारी की शुरुआत, थामा समाजवादी पार्टी का हाथ
Sumiya Rana Joins Samajwadi Party, लखनऊ। Uttar Pradesh Assembly Election 2022 में होने है, लेकिन प्रदेश में सियासी गोलबंदी अभी शुरू हो गई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, मशहूर शायर मुनव्वर राणा (Munawar Rana) की बेटी और नागरिकता संशोधन कानून (CAA) के खिलाफ मोर्चा खोलने वालीं सुमैया राणा (Sumiya rana) आज (29 दिसंबर) को समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) में शामिल हो गई है। तो वहीं, पार्टी (Samajwadi Party) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के पूर्व सीएम अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) की मौजूदगी में बसपा (BSP) से निष्कासित गोंडा जिले के पूर्व विधायक समेत करीब 3 दर्जन नेताओं ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा लिया है।

अखिलेश यादव ने मंगलवार (29 दिसंबर) को प्रेस वार्ता की। प्रेस वार्ता में पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा, '2022 में सपा की सरकार बनने पर नागरिकता संशोधन कानून व एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों पर दर्ज किए गए मुकदमें वापस लिए जाएंगे।' उन्होंने कहा कि भाजपा ने अर्थव्यवस्था को खराब कर दिया है। सरकार किसानों को धोखा दे रही है। हाथरस मामले पर सरकार झूठी साबित हुई है। भाजपा सपा के कार्यों पर ही काम कर रही है। उत्तर प्रदेश सरकार का अपना विजन नहीं है तभी गोरखपुर में मेट्रो नहीं बन पा रही। बाकी जगह सपा के विजन पर मेट्रो बन रही।
सपा अध्यक्ष ने कहा कि पश्चिम बंगाल में भाजपा सिर्फ नफरत की राजनीति कर रही है। पश्चिम बंगाल के जनता से अपील करता हूं की भाजपा को हराये। भाजपा सरकार जब तक रहेगी तब तक लोकतंत्र को नहीं बचाया जा सकता। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने पार्टी कार्यालय पर कहा- जो काम कभी लोकतंत्र में नहीं हुआ वो आज भाजपा सरकार कर रही है। आज आवाज उठाने पर लोगो को जेल भेजा जा रहा है। सपा छोटी पार्टियों को आज साथ जोड़ने का काम कर रही है। किसान आंदोलन के नाम पर सपा के कार्यकर्ताओं पर सबसे ज्यादा मुकदमे लिखे गए है। आज किसानों को एमएसपी नहीं मिल रही। भाजपा के फैसलों ने देश की अर्थव्यवस्था को खराब कर दिया है।
सुमैया राणा CAA के खिलाफ आवाज उठाकर आई थी चर्चाओं में
लखनऊ के घंटाघर पर सीएए विरोधी प्रदर्शन में मुख्य भूमिका में रहीं थी। उन्होंने सीएए और जनगणना के खिलाफ प्रदर्शन में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया था, जिसके बाद वो चर्चाओं में आई थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए शायर मुनव्वर राना की बेटी समेत 150 लोगों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज किया था। ये मुकदमे रास्ता जाम कर प्रदर्शन, सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी वायरल करने, धारा 144 का उल्लंघन और बलवा करने के आरोप में दर्ज किए गए थे।












Click it and Unblock the Notifications