गो हत्या नहीं प्रेम प्रसंग के चलते हुआ था अखलाक के घर हमला
लखनऊ। हाल ही में दादरी के बिसहाड़ा गांव में अखलाक की हत्या के बाद एबीवीपी ने इस मामले में बड़ा दावा किया है। एबीवीपी ने दादरी कांड के पीछे प्रेम प्रसंग को वजह बताया है।

एबीवीपी के नेताओं ने दावा किया है कि अखलाक के छोटे बेटे दानिश का सरताज में से किसी एक बेटे का हिंदू परिवार की एक बेटी से संबंध था जिसके चलते यह सारा विवाद जन्मा है।
अखलाक का छोटा बेटा दानिश चोट के कारण अस्पताल में भर्ती है जबकि बड़ा बेटा सरताज अस्पताल में भर्ती है। एबीवीपी के नेता सत्यभान ने दावा किया कि अखलाक के घर पर हमला प्रेम प्रसंग के चलते हुए था। लेकिन कुछ स्थानीय नेताओं ने इस मुद्दे को बीफ कांड से जोड़ दिया।
सत्यभान का कहना है कि प्रदेश सरकार ने इस मामले में जानबूझकर इतनी बड़ी मदद की क्योंकि परिवार मुस्लिम समुदाय का था और इसका राजनैतिक लाभ उठाया जा सके।
गौरतलब है कि बकरीक के मौके पर 28 सितंबर को एक गाय का बछड़ा गायब हो गया था। अखलाक पर प्लास्टिक के बैग में बछड़े का मांस ले जाने का आरोप लगा जिसके बाद आधी रात को कुछ लोगों ने धावा बोला और उसकी ह्त्या कर दी।












Click it and Unblock the Notifications