लखनऊ के कैंट में सिलेंडर फटने से युवती की मौत, एक घायल

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बड़ा हादसा सामने आया है। यहां कैंट थाना क्षेत्र में सिलेंडर ब्लास्ट हो गया है। इस हादसे में एक लड़की की मौत हो गई है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार हादसे में 20 साल की रूबी की मौके पर ही मौत हो गई है। जबकि 43 वर्षीय निशा इस हादसे में घायल हुई हैं जिन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है।

explosion

जानकारी के अनुसार युवक ने अपने ही घर में सिलेंडर में आग लगाकर पूरे घर में आग लगा दी। इस आग में युवक की बहन की जलकर मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और बाकी लोगों को बचाया।

कैंट थाना प्रभारी ने बताया कि मटरू मोहल्ले में गुड्डू नाम का युवक अपनी पत्नी मेहरुन्निसा, बेटे सलमान और बेटी रूबी के साथ रहता था। बेटा सलमान मानसिक बीमार था। उसका इस्पताल में इलाज चल रहा है। परिवार में रात 11 बजे तक झगड़ा चलता रहा इसी दौरान सलमान ने अपनी कलाई काट ली और परिवार के दूसरे लोगों पर चाकू चलाने लगा।

पुलिस ने बताया कि सलमान ने इस दौरान अपनी मां पर भी हमला कर दिया, जिसके बाद उसने सिलेंडर का पाइप खोलकर उसमे आग लगा दी। जिसके बाद सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ। इसमे रूबी बुरी तरह से झुलस गई और उसकी मौत हो गई।

फायर विभाग के अधिकारी मंगेश कुमार ने बताया कि ब्लास्ट की वजह से पूरे घर में आग लग गई। सूचना मिलने के बाद हजरतगंज और आलमबाग से फायर की गाड़ी को तत्काल भेजा गया और आग को बुझाने की कोशिश की गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+