PICS: लखनऊ में कूड़े में मिली 18 बोरी नोटों की कतरन
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजधानी में आईआईएम रोड पर तब कौतूहल मच गया, जब कूड़े में नोटों से भरी 18 बोरियां पायी गईं। खास बात यह है कि जब पुलिस बोरियां उठाकर ले जा रही थी, तब नोट जमीन पर गिर रहे थे। जो पा रहा था, पॉलीथीन में भर-भर ले जा रहा था। और हां ये नोट असली हैं।
खैर चौंकिये मत, ये नोट असली जरूर हैं, लेकिन बाजार में चलेंगे नहीं, क्योंकि इनमें से अधिकांश नोट कटे-पिटे हैं। खैर नोट-नोट होता है, कटा-पिटा हो, तो भी लोग उसके पीछे भागते जरूर हैं।
लखनऊ में आईआईएम रोड के पास एक इलाके में ये नोट पाये गये हैं। इनमें 10, 50, 100, 500 और 1000 रुपए तक के नोट थे। पुलिस ने सभी बोरियां जब्त कर छानबीन शुरू कर दी है। छानबीन में क्या निकलेगा, यह तो वक्त बतायेगा, तब तक चलिये तस्वीरों में देखते हैं, आज कैसे लोग नोट बटोरने के लिये टूट पड़े।

सड़क पर पाये गये नोट
लखनऊ की सड़क पर नोट पाये गये तो लोगों की नजरें जमीन पर टिक गईं।

लोग लेने लगे तस्वीरें
सड़क पर पड़े नोटों की तस्वीरें लेने के लिये लोग जुट गये।

नोटों को बटोरने में जुटे लोग
लोग नोट बटोरने में जुट गये। कोई पॉलीथीन में तो कोई लिफाफे में।

सड़क किनारे भीड़
नोट देखने के लिये सड़क किनारे भीड़ जम गई।

सीतापुर रोड पर इलाका
सीतापुर रोड के पास है ये इलाका

पुलिस कर रही छानबीन
लखनऊ पुलिस छानबीन कर रही है।












Click it and Unblock the Notifications