Covid Update: UP में तेज़ी से बढ़ रहा कोरोना, Health डिपार्टमेंट ने जारी किया अलर्ट

उत्तर प्रदेश में कोरोना के मामले लगातार बढ़ते जा रहा हैं। कोरोना के मामलों में लगातार हो रही वृद्धि को देखते हुए अब स्वास्थ्य विभाग ने पूरे यूपी में अलर्ट जारी किया है।

योगी आदित्यनाथ

Covid cases in UP: उत्तर प्रदेश में पिछले 10 दिनों में कोविड के सक्रिय मामले तीन गुना हो गए हैं। हालांकि अधिकारियों की माने तो लगभग सभी मरीज होम आइसोलेशन में बिना किसी बड़े लक्षण के स्वास्थ्य लाभ कर रहे हैं। लखनऊ में सोमवार को कोई नया कोविड मामला सामने नहीं आया। यूपी में एक्टिव मामलों की संख्या 262 हो गई, लेकिन उनमें से कोई भी गंभीर नहीं था। हालांकि राज्य में लगातार बढ़ रहे मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

यूपी में 262 पहुंचा कोरोना का आंकड़ा

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक में मौजूद अधिकारियों ने कहा कि राज्य में प्रत्येक 10 लाख की आबादी पर एक कोविड पॉजिटिव मरीज है। 30 दिसंबर 2022 को 47 एक्टिव केस थे और इस साल 15 मार्च को प्रदेश में एक्टिव केस की संख्या 71 थी जबकि सोमवार को यह 262 हो गई।

कोविड प्रोटोकाल पालन करने की सलाह

एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल डॉक्टर्स के महासचिव डॉ. अभिषेक शुक्ला ने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग, सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का उपयोग और भीड़-भाड़ वाली जगहों से बचने सहित कोविड प्रोटोकॉल का पालन करने से कोविड मामलों में कमी आ सकती है।

यूपी में कुल 78 नए मामले सामने आए, जहां एक सरकारी आवासीय विद्यालय के छात्र और कर्मचारी संक्रमित पाए गए। यह आंकड़ा इस साल एक दिन में सबसे ज्यादा था। महामारी शुरू होने के बाद से अब तक, यूपी में 21,28,582 कोविड मामले दर्ज किए गए हैं।

कई जिलों में जारी किया गया अलर्ट

कांटेक्ट ट्रेसिंग और परीक्षण बढ़ाने के लिए कई जिलों के स्वास्थ्य देखभाल अधिकारियों को अलर्ट जारी किया गया है। मुख्य रूप से नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, मेरठ, बुलंदशहर और लखीमपुर खीरी में सबसे अधिक सक्रिय मामले सामने आए हैं जहां ज्यादा मामले पाए गए हैं।

हाल ही में मुजफ्फरनगर में भी कोविड से एक मौत की सूचना मिली थी। इसको लेकर राज्य निगरानी अधिकारी डॉ विकासेंदु अग्रवाल ने कहा ने बताया कि मरीज को किसी और बीमारी के लिए भर्ती कराया गया था और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सकारात्मक रिपोर्ट अब आई है और इसलिए इसे कोविड की मौतों की सूची में जोड़ा गया है।

बनारस में एक महीने में 12 मरीज पाए गए

वहीं, वाराणसी में मार्च महीने में अब तक कोरोनावायरस संक्रमित 12 मरीज पाए गए जिसके चलते स्वास्थ्य विभाग अलर्ट है। सोमवार को जारी हुई रिपोर्ट में एक ही दिन तीन लोग कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर संजीव चौधरी ने बताया कि मार्च में अब तक 12 व्यक्ति कोरोना संक्रमित पाए गए।

संक्रमित मरीजों को होम आइसोलेशन में रखा गया है और उनकी डेली अपडेट ली जा रही है। यह भी कहा गया है कि यदि किसी व्यक्ति को सांस लेने में समस्या हो रही है और बुखार तथा बुखार आने के साथ ही लगातार खांसी आ रही है तो वह तत्काल अपनी जांच करा लें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+