COVID-19: अब फ्लाइट, बस और ट्रेन के जरिए दिल्ली से यूपी आने वाले यात्रियों की होगी कोरोना जांच

लखनऊ। राजधानी दिल्ली में कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है। दिल्ली में कोरोना के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अलर्ट हो गई है। पहले दिल्ली से नोएडा आने वाले लोगों का रैंडम टेस्ट शुरू किया गया था। अब हवाई यात्रा, बस या ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से आने वाले लोगों का भी टेस्ट किया जाएगा। यूपी के मुख्य सचिव आरके तिवारी ने बताया, 'हम राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 मामलों में उछाल के मद्देनजर उड़ान, बस या ट्रेन के माध्यम से दिल्ली से आने वाले लोगों का परीक्षण करेंगे। हम शादी-समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या पर जल्द ही निर्णय लेंगे। हम अभी इस पर विचार कर रहे हैं। माना जा रहा है कि प्रदेश में शादी-समारोहों में शामिल होने वाले लोगों की संख्या पर फिर से पाबंदी लग सकती है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: Flight,Bus या Train से UP आने वालों का होगा Corona Test | वनइंडिया हिंदी
    covid 19 up govt We will be testing people coming from Delhi via flight bus or train

    यूपी में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2588 नए मामले

    उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने रविवार को बताया कि प्रदेश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 2588 नए मामले सामने आए। अब प्रदेश में सक्रिय मामलों की संख्या 23 हजार 806 है। प्रदेश में अब तक 4,95,415 लोग संक्रमण से पूरी तरह ठीक हो चुके हैं। प्रदेश में रिकवरी का प्रतिशत बढ़कर 94.04 प्रतिशत है। वहीं, संक्रमित लोगों में से कुल 7559 लोगों की मृत्यु हुई है। उन्होंने बताया कि कल प्रदेश में 1,75,128 सैंपल्स की जांच की गई, अब तक कुल 1,79,85,811 सैंपल्स की जांच की जा चुकी है।

    कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंधन करने पर होगी कार्रवाई

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस को नियंत्रित करने के लिए इसके प्रसार की जांच करने के लिए अधिकारियों को ट्रेसिंग, टेस्ट और इलाज का निर्देश दिया है। प्रदेश में अगर कोई भी कोविड-19 के प्रोटोकॉल का उल्लंधन करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बता दें, देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना का प्रकोप एक बार फिर बढ़ गया है। हर रोज 5 हजार से ज्यादा कोरोना के मामले सामने आ रहे हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+