COVID-19: यूपी में अब तक 2115 कोरोना पॉजिटिव केस, सीएम योगी ने दिए अस्पतालों में बेड बढ़ाने के निर्देश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से अपने पांव पसार रहा है। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा दो हजार की संख्या को पार कर चुका है। प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को बताया कि यूपी में अब तक 2115 संक्रमित मरीज पाए गए हैं, इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1602 है। अभी तक 60 जिलों में संक्रमण फैल चुका है और 7 जिलों में अभी कोई एक्टिव संक्रमित मरीज नहीं हैं। अभी तक 477 मरीज ठीक होकर डिस्चार्ज हो चुके हैं, जबकि 36 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।

सीएम ने कहा- अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाई जाए

सीएम ने कहा- अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाई जाए

उत्तर प्रदेश के अपर मुख्य सचिव अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि सीएम योगी ने निर्देश दिया है कि अस्पतालों में बेड की क्षमता बढ़ाकर 52,000 की जाए। स्वास्थ्य विभाग में 17000 और चिकित्सा स्वास्थ्य में 35000 बेड बढ़ाए जाएंगे। बताया कि मुख्यमंत्री ने आदेश दिया है कि कोविड अस्पतालों में आयुष के चिकित्सकों और पैरामेडिक्स का भी प्रशिक्षण करवाया जाए। इसके लिए पर्याप्त मात्रा में पीपीई किट्स और एन-95 मास्क की उपलब्धता हो। मुख्यमंत्री ने कोविड हाॅस्पिटल्स में प्रोटोकाॅल का पालन करने और संक्रमण से सुरक्षा के उपाय करने के भी निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि कोरोना से जंग में मेडिकल टीम को सुरक्षित रखना अत्यंत आवश्यक है।

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश

लॉकडाउन का सख्ती से पालन करवाने के निर्देश

मुख्यमंत्री ने टेस्टिंग के लिए नवीनतम तकनीक का इस्तेमाल करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि लाॅकडाउन का सख्ती से पालन करवाया जाए और जो भी लाॅकडाउन का दुरुपयोग करे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए। क्वारंटाइन सेंटर्स पर भोजन तैयार करने में 'महिला स्वयं सहायता' समूहों को भी जोड़ने का आदेश मुख्यमंत्री ने दिया है। उन्होंने प्रत्येक ग्राम में इस तरह की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए हैं। कम्युनिटी सर्विलांस के निर्देश दिए हैं। उन्होंने युवा वाॅलंटियर्स, युवक मंगल दल, नेहरू युवा केंद्र, एनसीसी व एनएसएस की सेवाएं लेने का भी निर्देश दिया है।

यूपी में अब तक 33000 एफआईआर दर्ज

यूपी में अब तक 33000 एफआईआर दर्ज

उन्होंने बताया कि सीएम ने कहा है कि अधिकारी ये तय करें कि कहीं भी आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी न होने पाए। सीएम ने रेड जोन, ऑरेंज जोन ओर ग्रीन जोन की भी समीक्षा की है। उन्होंने कहा कि रेड जोन को ऑरेंज में बदलने के साथ ही ग्रीन जोन में बदलने का काम करें। अवस्थी ने बताया कि अब तक यूपी में 33000 एफआईआर दर्ज की गई है। सरकार ने तय किया है कि यदि स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला होगा तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए सरकार अध्यादेश लाने जा रही है।

 कोरोना वाॅरियर्स को हर हाल में सुरक्षा प्रदान की जाए

कोरोना वाॅरियर्स को हर हाल में सुरक्षा प्रदान की जाए

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 के इलाज में लगे स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों को कड़ी सजा दिलाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा महामारी रोग अधिनियम-1897 में संशोधन के लिए अध्यादेश लाया गया है। इस अध्यादेश के लागू होने से कोरोना महामारी के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों पर हमला करने वालों के खिलाफ अब प्रभावी कार्रवाई की जा सकेगी। नए कानून से स्वास्थ्य कर्मियों के मनोबल में वृद्धि होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कर्मियों के साथ-साथ अन्य कोरोना वाॅरियर्स यथा स्वच्छता कर्मी, पुलिस कर्मी एवं राज्य सरकार द्वारा कोविड-19 से लड़ने के लिए नामित अन्य कार्मिकों को हर हाल में सुरक्षा प्रदान की जाए। इस संबंध में प्रदेश सरकार शीघ्र ही एक अध्यादेश लाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+