योगा दिवस से पहले ओम के उच्चारण पर छिड़ा विवाद
अयोध्या। विश्व योग दिवस से पहले एक बार फिर से ओम के उच्चारण को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। 21 जून को होने वाले विश्व योगा दिवस से पहले ओम के उच्चारण को अनिवार्य किये जाने को लेकर मुस्लिम संगठनों ने विरोध करना शुरु कर दिया है। योग दिवस: 'ऊं' का प्रयोग ऐच्छिक ना की अनिवार्य तो विवाद क्यों?

बाबारी मस्जिद के मुद्दई मोहम्मद हाशिम अंसारी ने भी मुस्लिम संगठनों के इस विरोध का समर्थन किया है। उन्होंने कहा कि यह मामला सियासी लगता है। उन्होंने कहा कि यह मामला धर्म से जुड़ा नहीं बल्कि राजनीति से जुड़ा है। बाबा रामदेव और ग्लैमरस शिल्पा ने साथ-साथ किया योगा, लोगों ने उड़ाया मजाक
अंसारी ने कहा कि इस मुद्दे से मजहब का नहीं बल्कि देश का नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि किसी पर भी जबरदस्ती यह थोपा नहीं जा सकता है, ऐसे निर्णय लोगों की स्वेच्छा पर छोड़ा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि चुनाव करीब हैं इसीलिए इस तरह के मुद्दों को हवा दी जा रही है।
हाशिम अंसारी ने एक तरफ जहां ओम के उच्चारण को लेकर मुस्लिम संगठनों का साथ दिया तो दूसरी तरफ उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का समर्थन करते हुए कह कि वह अच्छा काम कर रहे हैं और उनकी तारीफ होनी चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि पीएम को अपने मंत्रियों को कामों पर नजर रखनी चाहिए।












Click it and Unblock the Notifications