Video: भाजपा सांसद का मुस्लिमों को लेकर विवादित बयान, कहा- हमें आतंकवाद के समर्थकों का वोट नहीं चाहिए

भाजपा सांसद सुब्रत पाठक द्वारा कन्नौज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्लिमों को लेकर दिया विवादित बयान सुर्खियों में बना हुआ है।

लखनऊ, 29 दिसंबर। भाजपा सांसद सुब्रत पाठक द्वारा कन्नौज में एक चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए मुस्लिमों को लेकर दिया विवादित बयान सुर्खियों में बना हुआ है। कन्नौज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए भाजपा सांसद सुब्रत पाठक ने कहा कि उनकी पार्टी ने अनुच्छेद 370 हटाया, अयोध्या और काशी में मंदिर बनवाए, इसलिए उन्हें मुस्लिमों का वोट नहीं मिलता। उन्होंने आगे कहा कि हमने अयोध्या और काशी में मंदिर बनवाए और मथुरा में भी मंदिर बनवाएंगे। पाठक ने कहा कि भाजपा उन लोगों का वोट नहीं चाहती जो आतंकवाद का समर्थन करते हैं, पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हैं और भारत में शरिया कानून लाने का सपना देखते हैं।

Recommended Video

    UP Election 2022: BJP MP Subrat Pathak ने मुस्लिमों को लेकर दिया विवादित बयान | वनइंडिया हिंदी
    Subrata Pathak

    भाजपा किसी के काम से पहले उसका धर्म नहीं पूछती

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी कोई काम करने से पहले किसी का धर्म नहीं पूछती। हमारी पार्टी ने अगर मकान दिए हैं तो यह नहीं पूछा कि तुमारा धर्म क्या है। शौचालय बनवाए तो भी किसी का धर्म या जाति नहीं पूछी।

    मुसलमानों के लिए मकान बनाए फिर क्यों नहीं मिलता उनका वोट

    उन्होंने आगे कहा कि यदि संख्या की बात करें तो अगर 100 मकान बने होंगे तो उसमें से 30 मकान मुसलमानों के भी बने होंगे, उसके बाद भी यदि हमें वोट नहीं मिलता तो इसका क्या कारण है? पाठक ने कहा कि यदि हमें मुसलमानों का वोट नहीं मिलता तो न मिले, हमें ऐसे लोगों का वोट नहीं चाहिए तो आतंकवाद का समर्थन करते हैं, पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगाते हैं और भारत में शरिया कानून लाने का सपना देखते हैं।

    अगले साल होगा यूपी में दंगल

    गौरतलब है कि अगले साल 5 राज्यों में विधानसभा के चुनाव होने वाले हैं, इन पांच में से सबसे अहम चुनाव यूपी के चुनाव को माना जा रहा है। यूपी चुनाव की अहमियत को देखते हुए सभी दलों ने प्रचार में अपनी जान झौंक दी है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+