कांग्रेस के प्रदर्शन से ठप्प पड़ा लखनऊ, पुलिस ने भाजी लाठी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया है। इस लाठीचार्ज में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष निर्मल खत्री और राज बब्बर को भी चोटें आयी हैं।

कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को तितर बितर करने के लिए पुलिस ने पानी की बौछारों का भी इस्तेमाल किया। लेकिन जब प्रदर्शनकारी दोबारा विधानभवन की तरफ रुख करने लगे तो उनपर पुलिस ने लाठियां भाज दी। इस लाठीचार्ज के जवाब में कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर पथराव भी किया।
पुलिस और कार्यकर्ताओं की मुठभेड़ में कई लोगों को चोटें भी आयी हैं। कांग्रेस ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए यादव सिंह सहित कई मामलों पर सरकार की नाकामी को गिनाते हुए इस प्रदर्शन का आह्वाहन किया था।












Click it and Unblock the Notifications