गिरिराज सिंह के विवादित बयान पर बोले कांग्रेस नेता पीएल पुनिया- ये आपराधिक कृत्य है, मुकदमा दर्ज होना चाहिए
लखनऊ। केंद्रीय मंत्री और बेगूसराय से सांसद गिरिराज सिंह ने के विवादित बयान पर कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने हमला किया है। पुनिया ने कहा कि यह आपराधिक कृत्य है और इसको प्रोत्साहित करने वाला व्यक्ति और जो करेगा वह सब अपराधी हैं। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए। बता दें, अपने बयानों के लिए चर्चा में रहने वाले गिरिराज सिंह ने अपने लोकसभा क्षेत्र में एक बार फिर विवादित बयान दिया है। उन्होंने बेगूसराय के लोगों से कहा है कि अगर कोई अधिकारी उनकी बात नहीं सुनता है तो उसे 'बेंत से मारिए'।
Recommended Video

'दोनों हाथ से बेंत उठाइए और अधिकारी के सिर पर दे मारिए'
दरअसल, गिरिराज सिंह बेगूसराय के खोदवांपुर में स्थित कृषि संस्थान में एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि उन्हें अक्सर शिकायत मिलती है कि अधिकारी जनता की शिकायतों पर कान नहीं धरते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं उनसे कहना चाहता हूं कि इतनी छोटी बात के लिए मेरे पास क्यों आते हैं। सांसद, विधायक, गांव के मुखिया, डीएम, एसडीएम, बीडीओ, इन सभी का कर्तव्य जनता की सेवा करना है। अगर वे आपकी बात नहीं सुनते हैं तो दोनों हाथ से बेंत उठाइए और उनके सिर पर दे मारिए। अगर इससे भी काम नहीं होता है तो गिरिराज आपके साथ है।'
आरजेडी ने कहा- यह सरकार चल रही है या महाजंगलराज?
गिरिराज सिंह के बयान को लेकर बवाल मच गया है। विपक्षी दलों के नेताओं ने नीतीश सरकार पर हमला बोला है। आरजेडी ने अपने ट्वीट में लिखा, 'एक तरफ नीतीश कुमार जी युवाओं से कहते हैं कि सरकार या अधिकारी का विरोध करोगे, धरने पर बैठोगे या सोशल मीडिया पर लिखोगे तो जेल भेज देंगे, नौकरी नहीं लेने देंगे! दूसरी तरफ सनकी गिरिराज सिंह कहते हैं अधिकारियों को बांस उठाकर मारो! यह सरकार चल रही है या #महाजंगलराज चल रहा है?' कांग्रेस नेता पीएल पुनिया ने कहा, 'गिरिराज सिंह कहते हैं कि जो अधिकारी आपकी बात न सुने उनको डंडे से मारो। यह कौन सी भाषा है? यह आपराधिक कृत्य है। इसको प्रोत्साहित करने वाला व्यक्ति और जो करेगा वह सब अपराधी है। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाना चाहिए।'
-
'Monalisa झूठी है', महाकुंभ वायरल गर्ल की मां का बड़ा दावा, पिता जय सिंह ने सबके सामने रखा बेटी का ऐसा सच -
Gold Silver Price Today: सोना चांदी धड़ाम, सिल्वर 15,000 और गोल्ड 4000 रुपये सस्ता, अब इतनी रह गई कीमत -
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Monalisa Caste: मुस्लिम मर्द से शादी करने वाली मोनालिसा की क्या है जाति? क्या कर लिया धर्म परिवर्तन? -
IPL 2026 की ओपनिंग सेरेमनी रद्द, BCCI ने अचानक ले लिया बड़ा फैसला, मैच पर भी मंडराए संकट के बादल? -
Iran US War: ईरान ने खाक किए अमेरिकी बेस, बताया अब किसकी बारी? खौफनाक दावे से मचा हड़कंप -
Petrol Diesel Price Hike: पेट्रोल ₹5.30 और डीजल ₹3 महंगा, ईरान जंग के बीच इस कंपनी ने बढ़ाई कीमतें, ये है रेट -
Energy Lockdown: एनर्जी लॉकडाउन क्या है? कब लगाया जाता है? आम पब्लिक पर कितना असर? हर सवाल का जवाब -
LPG Price Today: क्या राम नवमी पर बढ़ गए सिलेंडर के दाम? आपके शहर में आज क्या है रेट? -
Fact Check: क्या सच में देश में लगने वाला है Lockdown? क्या है वायरल दावों का सच? -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List












Click it and Unblock the Notifications