रीता के भाजपा में शामिल होने से तिलमिलाई कांग्रेस जमकर बोला जुबानी हमला
रीता बहुगुणा जोशी के कांग्रेस छोड़ते ही तिलमिलाई कांग्रेस ने जमकर बोला हमला, राज बब्बर बोले अपने परिवार के इतिहार को दोहरा रही रीता
लखनऊ। यूपी में कांग्रेस की बड़ी नेता रीता बहुगुणा के भाजपा में शामिल होने से तिलमिलाई कांग्रेस ने रीता पर जमकर हमला बोला। यूपी में कांग्रेस प्रभारी ने रीता पर ताबड़तोड़ हमले करते हुए उनके परिवार पर ही सवाल खड़े कर दिए।

साइकिल चोरी से अवैध हथियार तक, ये हैं बिग बॉस में पहुंचे बाबा के काले कारनामे
राजबब्बर ने कहा कि इनके परिवार में ये चौथा-पांचवा बदलाव है। ये इतिहास की प्रोफेसर थी, शायद यही कारण हैं कि ये अपने परिवार के इतिहास को दोहराने में नहीं चूकी।
... Inke parivaar mei ye 4th -5th badlav hai: UP Congress President Raj Babbar on Rita B Joshi joining BJP pic.twitter.com/XLEFokmKCt
— ANI (@ANI_news) October 20, 2016
यहां गौर करने वाली बात यह है कि कुछ दिनों से रीता के कांग्रेस छोड़ने पर जब राज बब्बर से पूछा गया था तो उन्होंने कहा था कि उन्हें इस बात की कोई जानकारी नहीं है। लेकिन जिस तरह से आज रीता ने कांग्रेस छोड़ी और राहुल पर हमले बोले उसने साफ कर दिया कि इस पूरे प्रकरण की जानकारी बब्बर को थी।
BJP में आते ही रीता ने राहुल पर किया 'सर्जिकल स्ट्राइक'
बब्बर ने कहा कि रीता के छोड़ने से कांग्रेस पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा। उत्तराखंड में विजय बहुगुणा ने के जाने से भी पार्टी को कोई फर्क नहीं पड़ा था।
राहुल गांधी का बचाव करते हुए राज बब्बर ने कहा कि शहीद और पत्नी का अपमान नहीं करना चाहिए, शहीद बब्लू सिंह और उनकी पत्नी के दर्द को कोई नहीं समझा। राहुल गांधी की संवेदना को किसी ने नहीं समझा।
गौरतलब है कि राहुल गांधी ने सर्जिकल स्ट्राइक पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरत हुए कहा था कि प्रधानमंत्री शहीदों की खून की दलाली कर रहे हैं। राहुल के इसी बयान को रीता ने कांग्रेस छोड़ने की वजह बताया है।












Click it and Unblock the Notifications