CM योगी ने सिद्धार्थनगर में करोड़ों की विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण, कहा- विकास की नई अंगड़ाई ले रहा यूपी

सिद्धार्थनगर, 03 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को सिद्धार्थनगर में विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। उन्होंने लाभार्थियों को प्रमाण-पत्र वितरित किया और जनसभा को भी संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आज उत्तर प्रदेश विकास की नई अंगड़ाई ले रहा है। सड़क बन रहे हैं, बिजली आ रही है, किसानों के लिए कार्य हो रहा है, नौजवानों के नौकरी और रोजगार की योजनाएं बन रही हैं और उन्हें लागू किया जा रहा है। पिछली सरकारों की सोच केवल अपने परिवार का विकास करती।

CM Yogi inaugurates development projects worth rs crore in Siddharthnagar

मुख्यमंत्री योगी ने कहा, मैंने कल ही आदेश जारी किया है कि अनुसूचित जाति, आनुसूचित जनजाति, पिछड़ी जाति, अल्पसंख्यक और सामान्य जाति के सभी उन बच्चों को जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं 30 नवंबर तक उनके फॉर्म भरके स्कॉलरशिप की राशि उनके खाते में चली जानी चाहिए।

समाजवादी पार्टी पर निशाना

मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि पिछली सरकार में बैठे लोग अपने गुर्गों से सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जा करवाते थे। हमने भू-माफियाओं की अवैध संपत्तियों पर बुलडोजर चलाया। प्रदेश भर में 64 हजार हेक्टेयर से ज्यादा जमीन भू-माफियाओं से मुक्त कराई और दोषियों को जेल भेजा। उन्होंने कहा कि पहले बाढ़ आती थी, तो शासन-प्रशासन से कोई नहीं आता था। हमारी सरकार में जनप्रतिनिधि बाढ़ प्रभावित क्षेत्र में गए, पीछे-पीछे मैं भी यहां पर आ गया। मैंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सभी पीड़ित परिवार को राहत सामग्री पहुंचाई जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+