CM योगी आज करेंगे सर्वदलीय बैठक, अखिलेश, राजा भैया सहित बसपा से उमाशंकर सिंह रहेंगे मौजूद
लखनऊ, 22 मई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की सर्वदलीय बैठक करेंगे। बैठक में सभी दलों के नेता मौजूद रहेंगे। विधानसभा की कक्ष संख्या 15 में दोपहर 12:30 बजे बैठक होगी। बैठक में विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना और नेता प्रतिपक्ष अखिलेश यादव भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा बसपा से उमाशंकर सिंह, कांग्रेस से आराधना मिश्रा 'मोना', जनसत्ता दल के रघुराज प्रताप सिंह भी शामिल होंगे।

Recommended Video
UP Budget session: Azam Khan ने Akhilesh Yadav से बनाई दूरी ! बैठक में नहीं पहुंचे | वनइंडिया हिंदी












Click it and Unblock the Notifications