विधानसभा में विपक्ष पर जमकर बरसे CM योगी, कहा- व्यक्तिगत स्वार्थ के​ लिए सत्ता का अपराधीकरण किया

लखनऊ, 16 दिसंबर: उत्तर प्रदेश सरकार ने आज विधानसभा में चालू वित्तीय वर्ष का अपना 8479.53 करोड़ का दूसरा अनुपूरक बजट पेश किया। इसके बाद विधानसभा सत्र में अपने संबोधन में सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। सीएम योगी ने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश के अंदर किसान आत्महत्या करता था और गरीब भूख से मरता था, सरकार को लज्जा नहीं आती थी, क्योंकि सरकार अपनी मस्ती में जी रही थी।

cm yogi adityanath targets opposition party in up assembly

पिछली सरकारों ने सत्ता का अपराधीकरण किया: सीएम योगी

सीएम योगी ने कहा कि उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था जो पहले छठे नंबर की अर्थव्यवस्था थी, हमें उसे नंबर दो की अर्थव्यवस्था बनाने में सफलता हासिल हुई है। अगर पहले की सरकारें इसी गति के साथ चलतीं तो उत्तर प्रदेश नंबर एक के साथ देश में अग्रणी भूमिका में होता। पिछली सरकारों ने अपने व्यक्तिगत स्वार्थ के​ लिए सत्ता का अपराधीकरण नहीं किया होता, राजनीति का माफियाकरण नहीं किया होता, सत्ता को वंशवाद और परिवारवाद के सामने गिरवी नहीं रखा होता तो ये ही उत्तर प्रदेश नंबर एक ही अर्थव्यवस्था बनने का हकदार था। सीएम ने कहा कि उत्तर प्रदेश में बहुत सारे लोगों ने शासन किया, लेकिन 2017 से पहले यूपी में 36 जिले ऐसे थे, जहां मेडिकल कॉलेज ही नहीं थे। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर जी जब तक जीवित थे, कभी अपनी संतान को राजनीति में नहीं लाए, लेकिन आज उन्हीं की संतान हमारे साथ हैं। समाजवादी अब बहुरूपिया ब्रांड बन गए हैं।

सीएम योगी ने कहा, 'नेता प्रतिपक्ष जी अगर चाहेंगे तो हम प्रयास करेंगे, भाजपा में आने के रास्ते बना देंगे। आप चंद्रशेखर जी के साथ समाजवाद के रास्ते पर चले हैं, आज समाजवादी का हश्र देखकर आपको भी अहसास होता होगा कि क्या कर रही है आपकी पार्टी'। सीएम ने कहा, 'लोहिया जी ने कहा था कि सच्चा समाजवादी कभी संपत्ति को साथ नहीं रखता। चंद्रशेखर जी जब तक जीवित थे, कभी अपनी संतान को राजनीति में नहीं लाए, लेकिन आज उन्हीं की संतान हमारे साथ हैं। समाजवादी अब बहुरूपिया ब्रांड बन गए हैं। माफियावाद समाजवादी, अपराधी समाजवाद, इसलिए जनता भी जानती है कि ये बहरूपिया समाजवाद रेड अलर्ट है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+