केजरीवाल के अयोध्या दौरे पर सीएम योगी का तंज, कहा- जो पहले श्री राम को गाली देते थे, अब माथा टेक रहे हैं

लखनऊ, 26 अक्टूबर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को लखनऊ में भाजपा पिछड़ा मोर्चा के सामाजिक संपर्क अभियान को सम्बोधित करते हुए विपक्ष पर हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि कोरोना माहामारी के समय में जब केंद्र, राज्य सरकार और आरएसएस कार्य कर रहा था तब अन्य दलों के लोग सो रहे थे, होम क्वारंटीन में थे, आइसोलेशन में थे। अगर तब ये लोग सो रहे थे तो चुनाव में भी इन्हें आइसोलेशन में भेजना चाहिए। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के अयोध्या में रामलला के दर्शन करने को लेकर भी निशाना साधा।

CM Yogi adityanath take a jibe at arvind Kejriwal visit to Ayodhya ram mandir

'जो पहले राम को देते थे गाली, अब माथा टेकने अयोध्या जा रहे'

बता दें, दिल्ली के सीएम और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने मंगलवार को अयोध्या में रामलला के दर्शन किए। केजरीवाल के साथ आप सांसद संजय सिंंह भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये सपा, बसपा, कांग्रेस और अब एक दिल्ली वाले भी पहले भगवान श्री राम को गाली देते थे और अब माथा टेकने अयोध्या जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले की सरकारों में होली, दिवाली, विजयादशमी, जन्माष्टमी, रामनवमी आदि पर कर्फ्यू लगाया जाता था, लेकिन अब दीवाली सहित सभी त्योहार राज्य के सभी नागरिकों द्वारा खुशी-खुशी मनाए जा रहे हैं।

कांग्रेस, सपा, बसपा पर सीएम योगी का हमला

Recommended Video

    UP Election 2022: Ayodhya राजनीतिक दलों के लिए बन रहा लांचिंग पैड, समझें इसके मायने | वनइंडिया हिंदी

    सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस ने राज्य पर कई साल राज किया। वे राज्य में अराजकता के लिए जिम्मेदार थे। कांग्रेस के बाद समाजवादी पार्टी, बहुजन समाज पार्टी इसकी जिम्मेदार थी। सीएम ने कहा कि कांग्रेस, सपा, बसपा से पूछा जाना चाहिए कि उन्होंने अपनी सरकार के दौरान राज्य से पलायन को रोकने के लिए क्या किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम लोगों ने साढ़े चार साल में 4.50 लाख लोगों को नौकरियां दी हैं। ये वही नियुक्तियां हैं, जिनको पिछली सरकारों के अलग-अलग 10-12 वर्षों में होना चाहिए था, लेकिन नहीं हुआ है। प्रदेश के नौजवानों के साथ उन लोगों ने कितना अनर्थ किया है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+