सीएम योगी ने कहा- स्थिति नियंत्रण में है, तबलीगी जमात के कारण ही बढ़े कोरोना पॉजिटिव केस
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को अपने सरकारी आवास पर प्रदेश के सभी सांसद व मंत्रियों से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बातचीत की। सीएम योगी ने कहा कि स्थिति हमारे नियंत्रण में है, लेकिन तबलीगी जमात के कारण ही कोरोना पॉजिटिव केस के मामले बढ़े है। सीएम योगी ने लॉकडाउन खत्म किए जाने की स्थिति में भीड़ को कैसे व्यवस्थित रखा जाए और सोशल डिस्टेंसिंग बरकरार रहे, इस पर भी सुझाव मांगे हैं।

Recommended Video
सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश में लॉकडाउन खत्म करने के संकेत दिए हैं। सीएम ने कहा कि 15 अप्रैल को लॉकडाउन खत्म होने पर चुनौती बड़ी होगी। उन्होंने कहा कि लॉकडाउन खुलने के बाद भी सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करवाना सभी की जिम्मेदारी होगी। मुख्यमंत्री ने कहा, '15 अप्रैल से लॉकडाउन समाप्त होगा। तो मैं चाहूंगा कि अगर हम 15 तारीख से लॉकडाउन खोलेंगे तो एकाएक भीड़ निकलेगी। इसे रोकने के लिए आप लोगों का सहयोग चाहिए, क्योंकि अगर अचानक भीड़ सड़कों पर निकलेगी तो स्थिति अनियंत्रित हो सकती है। इसकी वजह से सारी मेहनत पर पानी फिर जाएगा। इसके लिए हमें एक व्यवस्था बनानी होगी। ऐसे में आप सभी लोग अपना-अपना सुझाव मुझे दें।'
मुख्यमंत्री ने कहा कि लॉकडाउन के बाद प्रदेश में करीब 3.50 लाख श्रमिक बाहर से आए हैं। इनके पास ना तो राशन कार्ड है ना ही बैंक अकाउंट है। ऐसे लोगों भी चिहिंत कर जनपद स्तर पर राशन कार्ड बनवाना और बैंक खाता खुलवाया जाए। साथ ही उत्तर प्रदेश शासन से 1 हजार रुपए उपलब्ध कराकर लाभार्थियों की मदद करें। हर जनपद में यह कार्य हो इसके लिए सभी जनप्रतिनिधिगण सहयोग करें।












Click it and Unblock the Notifications