उत्तर प्रदेश में इस बार चुनाव 80% बनाम 20% होगा, सत्ता फिर बीजेपी की आएगी: योगी आदित्यनाथ
लखनऊ, 10 जनवरी: यूपी में 7 चरणों में चुनाव के ऐलान के सियासी पारा गर्म हो गया है। बयानों का नया दौर शुरू हो गया है। इस बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दावा कि भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रही है। योगी ने कहा कि चुनाव 80 बनाम 20 का होगा। मतलब की 20 फीसदी समर्थकों के साथ विपक्षियों को संतोष करना होगा। मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ''मुझे लगता है कि 80 फीसदी सकारात्मक ऊर्जा के साथ आगे बढ़ेंगे, जबकि 20 फीसदी ने हमेशा विरोध किया है, आगे भी विरोध करेंगे, लेकिन सत्ता बीजेपी की आएगी। भाजपा फिर 'सबका साथ सबका विकास' के अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेगी।''

सीएम योगी ने क्यों कही अपनी गर्दन काटने की बात
मुख्यमंत्री योगी ने आगे कहा, ''हिंदू विरोधी तत्व पहले भी मुझ पर भरोसा नहीं करते थे, और आगे भी नहीं करेंगे। अगर मैं अपनी गर्दन काटकर ऐसे लोगों के सामने प्लेट में रख दूं, तो भी इन्हें मुझ पर यकीन नहीं होगा।'' मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते शनिवार को दो दिवसीय दूरदर्शन कॉन्कलेव के समापन अवसर पर 'कितना बदला यूपी' कार्यक्रम में ये बयान दिया। उन्होंने एक सवाल का जवाब देते हुए हुए कहा कि अगर कोई इसे हमारी कमजोरी मानता है तो यह कमजोरी हमेशा हमारे साथ रहेगी, क्योंकि राष्ट्रवाद हम सबका संस्कार है। अपने इस राष्ट्रवाद के मुद्दे से हम लोग कभी भी विचलित नहीं होंगे। दूसरा, कोई भारत विरोधी तत्व और हिंदू विरोधी तत्व मोदी जी और योगी को कैसे स्वीकार्य कर लेगा, वह हमें कभी भी स्वीकार्य नहीं करेगा।
विपक्ष ने योगी पर लगाया ध्रुवीकरण की सियासत का आरोप
सीएम योगी के इस बयान पर सियासत भी शुरू हो गई है। विरोधी पार्टियां इस बयान के आधार पर योगी आदित्यनाथ पर ध्रुवीकरण वाली सियासत का आरोप लगा रही हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोई भारत विरोधी या हिंदू विरोधी तत्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और योगी आदित्यनाथ को स्वीकार नहीं करेगा। उन्होंने कहा, हमें ऐसे लोगों को परवाह नहीं है, क्योंकि मेरी प्रतिबद्धता पूरे उत्तर प्रदेश की जनता से है। प्रदेश के लोगों को सुरक्षा मिले कानून का शासन स्थापित हो। भाजपा इसी लक्ष्य को लेकर आगे चल रही है।












Click it and Unblock the Notifications