Atal Bihari Vajpayee Birth Anniversary : सीएम योगी ने पूर्व PM अटल बिहारी को दी श्रद्धांजलि, कही ये बातें

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती है।

CM Yogi Adityanath pays tribute to Atal Bihari Vajpayee on his birth anniversary

उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती 'सुशासन दिवस' के अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि स्वर्गीय अटल जी इस देश की विदेश नीति को वैश्विक मंच पर प्रभावी ढंग से रखने वाले एक प्रखर राजनेता भी थे और देश के नेतृत्वकर्ता के रूप में अस्थिरता के दौर से उभारकर भारत की राजनीति को स्थिर, पारदर्शी कैसे बनाया जाना चाहिए इसके प्रतीक पुरुष भी थे।

अटल बिहारी वाजपेयी की 98वीं जयंती आज

भारत के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 98वीं जयंती है। भारतीय जनता पार्टी इसे गुड गवर्नेंस डे के रूप में मनाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अटल बिहारी वाजपेयी की समाधि पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने एक वीडियो को ट्वीट कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। वीडियो को शेयर करते हुए पीएम ने लिखा, "अटल जी की जयंती पर उन्हें शत शत नमन। भारत के लिए उनका योगदान अमिट है। उनका नेतृत्व और दूरदृष्टि लाखों लोगों को प्रेरित करती है।" इस शेयर वीडियो में पीएम मोदी ने अपनी आवाज में अटल जी को श्रद्धांजलि दी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी अटल बिहारी को श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक ट्वीट में लिखा, ''मूल्यों व आदर्शों की राजनीति के साधक, प्रखर वक्ता, उत्कृष्ट कवि, पूर्व प्रधानमंत्री, 'भारत रत्न' श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! आपका ऋषितुल्य जीवन सभी राष्ट्र आराधकों के लिए प्रेरणा है। आप सभी को 'सुशासन दिवस' की हार्दिक शुभकामनाएं!''

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+