President Election : सीएम योगी ने लखनऊ में किया मतदान, कहा- भारत का लोकतंत्र सशक्त हो, यही कामना है
लखनऊ, 18 जुलाई: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए लखनऊ में अपना वोट डाला। तस्वीर शेयर करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने ट्वीट किया, ''आज 'राष्ट्रपति चुनाव-2022' में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करते हुए लखनऊ में मतदान किया। भारत का महान लोकतंत्र और अधिक सशक्त हो, प्रभु श्री राम से यही कामना है।''

राष्ट्रपति चुनाव के लिए शाम 5 बजे तक होगा मतदान
देश के अगले राष्ट्रपति के लिए आज चुनाव हो रहे हैं। देशभर के 4,800 सांसद और विधायकों ने वोटिंग सुबह 10 बजे से शुरू कर दी है। मतदान शाम 5 बजे तक होगा। मौजूदा राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के रिटायर होने के बाद एनडीए की तरफ से द्रौपदी मूर्मु और विपक्ष के संयुक्त उम्मीदवार के तौर पर यशवंत सिन्हा इस पद के लिए चुनावी मैदान में हैं। आंकड़े द्रौपदी मूर्मु के पक्ष में है। चुनाव से ठीक एक दिन पहले विपक्ष के उम्मीदवार यशवंत सिन्हा ने मीडिया के सामने अपील करते हुए कहा कि वो चाहते हैं कि भाजपा के उनके पुराने साथी उन्हें वोट करें।
अखिलेश यादव ने कहा - यशवंत सिन्हा के पक्ष में करूंगा वोट
राष्ट्रपति चुनाव में यशवंत सिन्हा के समर्थन में वोट करने की बात कहते हुए सपा प्रमुख यादव ने कहा कि देश में कोई ऐसा होना चाहिए जो सरकार को समय समय पर अर्थव्यवस्था की स्थिति बता सके। अखिलेश ने श्रीलंका का जिक्र करते हुए कहा कि वहां का हाल देखिए। इसलिए राष्ट्रपति ऐसा होना चाहिए, जो इस बारे में सरकार को समय समय पर बता सके। पीएम नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस सांसद मनमोहन सिंह के अलावा कई दिग्गज नेता राष्ट्रपति पद के लिए हो रहे चुनाव में वोट डाल चुके हैं। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए विधानसभा में वोट डाला। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने राष्ट्रपति चुनाव के लिए वोट डाला।
-
Iran Vs America War: अमेरिका ने किया सरेंडर! अचानक ईरान से युद्ध खत्म करने का किया ऐलान और फिर पलटे ट्रंप -
'मेरे साथ गलत किया', Monalisa की शादी मामले में नया मोड़, डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर लगा सनसनीखेज आरोप -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Gold Silver Rate Crash: सोना ₹13,000 और चांदी ₹30,000 सस्ती, क्या यही है खरीदारी का समय? आज के ताजा रेट -
ईरान का गायब सुप्रीम लीडर! जिंदा है या सच में मर गया? मोजतबा खामेनेई क्यों नहीं आ रहा सामने, IRGC चला रहे देश? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Strait of Hormuz में आधी रात को भारतीय जहाज का किसने दिया साथ? हमले के डर से तैयार थे लाइफ राफ्ट -
Rupali Chakankar कौन हैं? दुष्कर्म के आरोपी ज्योतिषी के कहने पर काट ली थी उंगली! संभाल रहीं थीं महिला आयोग -
Love Story: बंगाल की इस खूबसूरत नेता का 7 साल तक चला चक्कर, पति है फेमस निर्माता, कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Uttar Pradesh Gold Price: यूपी में आज 22K-18K सोने का भाव क्या? Lucknow समेत 9 शहरों में कितना गिरा रेट? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर












Click it and Unblock the Notifications