भूतपूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी, समूह 'ख' की नौकरियों में मिलेगा 5 प्रतिशत रिजर्वेशन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व सैनिकों के लिए खुशखबरी है। दरअसल, प्रदेश के मुख्या योगी आदित्यनाथ ने भूतपूर्व सैनिकों समूह 'ख' के पदों पर पांच प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने का ऐलान किया है। इसके लिए उत्तर प्रदेश सेवा अधिनियम-1993 की धारा (1) खण्ड (एक-क) में संशोधन की कार्यवाही के लिए प्रदेश की योगी सरकार ने अनुमति प्रदान कर दी है। मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है।

Recommended Video

    CM Yogi का बड़ा फैसला, Ex Army Man को समूह 'ख' की नौकरियों में 5% Reservation | वनइंडिया हिंदी
     CM Yogi Adityanath announced to five percent reservation to ex-servicemen in government jobs

    दरअसल, वर्ष 1999 से सरकारी नौकरियों में समूह ग और समूह घ के पदों पर पांच फीसदी क्षैतिज आरक्षण की व्यवस्था है। मगर समूह ख के पदों के लिए यह व्यवस्था नहीं थी। अब समूह ख के पदों पर इसे लागू करने के लिए कार्मिक विभाग अधिनियम में बदलाव के लिए मसौदा तैयार करेगा जिसे मंत्रिमंडल से पास कराया जाएगा।

     CM Yogi Adityanath announced to five percent reservation to ex-servicemen in government jobs

    इससे पहले, उत्तर प्रदेश में सरकारी नौकरी भर्ती प्रक्रिया में बड़ा बदलाव करने की जानकारी मिली थी। बताया जा रहा था कि यूपी में सरकारी नौकरी की शुरुआत पांच वर्ष की संविदा यानी कॉन्ट्रैक्ट से होगी। यानी पांच साल के प्रोबेशन के बाद सरकारी नौकरी पक्की होगी। लेकिन विरोध को देखते हुए सरकार इस दिशा में आगे नहीं बढ़ी।

    इससे पहले भी 20 सितंबर को योगी आदित्यनाथ सरकार ने सरकारियों नौकरियों में आरक्षण का कोटा बढ़ाया था। अब यूपी में सरकारी नौकरियों में कुल 60 फीसदी पदों पर आरक्षण होगा। आर्थिक रूप से कमजारों को 10 फीसदी आरक्षण देने के बाद कोटा बढ़ा है। प्रदेश के सभी भर्ती आयोग अब इसके आधार पर ही करेगा। इसके लिए आयोग ने विज्ञापन निकालकर आवेदन मांगेंगे। खास बात यह है कि इसका फायदा केवल यूपी में रहने वालों को ही मिलेगा।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+