लखनऊ एयरपोर्ट पर धरने पर बैठे सीएम भूपेश बघेल, पूछा- लखीमपुर कांड में क्या छुपा रही है योगी सरकार
लखनऊ। लखीमपुर खीरी में हुए हिंसा को लेकर यूपी की राजनीति में उबाल मचा हुआ है। इसी कड़ी में लखनऊ से सीतापुर प्रियंका गांधी से मिलने जा रहे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री और यूपी विधानसभा चुनाव के वरिष्ठ पर्यवेक्षक भूपेश बघेल को लखनऊ एयरपोर्ट पर रोक दिया गया। वहीं इस मामले पर भूपेश बघेल ने कहा कि यहां आया था कि PCC जाउंगा, नेताओं से मिलूंगा, सीतापुर जाकर प्रियंका जी से मिलकर वापस चला जाता। ये लोग तो यहीं जाने नहीं दे रहे हैं इसलिए मैं यहीं बैठ गया। बता दें कि लखनऊ हवाई अड्डे पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विरोध करने के लिए वहीं बैठ गए।

इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी लखनऊ में मनाए जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि लोगों को न्याय मिला नहीं और अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसा आयोजन होना दुर्भाग्यपूर्ण है।
बता दें कि महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को अभी तक सीतापुर में पीएसी गेस्ट हाउस में रखा गया है। प्रशासन की तरफ से अभी उन्हें रिहा नहीं किया गया है, लेकिन गेस्ट हाउस के जिस कमरे में उन्हें हिरासत में रखा गया है, उसके ऊपर लगातार मंडराते एक ड्रोन को लेकर कांग्रेस ने सवाल खड़े किए हैं।
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक वीडियो ट्वीट करते हुए इस पर सवाल उठाए। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हवा में उड़ते ड्रोन का वीडियो ट्वीट किया और कहा, '30 घंटे से अधिक से हिरासत में रखी गई प्रियंका गांधी के कमरे के ऊपर ये ड्रोन किसका है और क्यों है? जवाब कौन देगा?'
बघेल ने कहा- सरकार सबको रोकने का काम कर रही है
बघेल ने संवाददाताओं को संबोधित करते हुए यह बातें कहीं। बघेल ने कहा कि, में तो एयरपोर्ट पर यहां की पुलिस की रहमोकरम पर हैं। पुलिस जो करेगी वो देखा जायेगा। लेकिन एक बात आज स्पष्ट हो गई की योगी सरकार बहुत डरी हुई है। उसको लग रहा कि राजनेताओं के लखीमपुर खीरी पहुंचने से सरकार की असलियत सामने आ जाएगी। इस लिए वो सबको रोकने का काम कर रही है।
बघेल ने कहा- सरकार कुछ छुपाना चाह रही है
बघेल ने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि, सरकार आरोपियों को गिरफ्तार करने के बजाए आरोपियों को बचाने में जुटी हुई है। आखिर जिसके ऊपर 302 समेत कई धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं उसे पुलिस क्यों नहीं गिरफ्तार कर रही है। हमारे यहां तो किसी भी घटना के समय किसी को आने जाने पर रोक नही लगती है, फिर यहां सरकार रोक क्यों लगा रही है। मतलब साफ है की सरकार कुछ छिपाना चाह रही है।
बघेल ने कहा- क्या लोकतंत्र में अपने नेताओं से मिलना गुनाह है
बघेल ने कहा कि, मुझे नहीं पता हमे क्यों रोका गया? मैने तो यह भी बताया कि मैं लखीमपुर नहीं जाऊंगा। में तो बस अपनी नेता और राष्ट्रीय महा सचिव प्रियंका गांधी से मिलना चाह रहा था। उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है। क्या लोकतंत्र में अपने नेताओं से मिलना भी गुनाह है। क्या हम अपने नेता से भी नही मिल सकते।
बघेल ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कि, पीएम ने 33 मिनट के अपने भाषण में एक बार भी मृतक किसानों को लेकर दुख व्यक्त नहीं किया। क्या वो इसके भी हकदार नहीं थे। इससे साफ है की मोदी अपने मंत्री और उसके बेटे को बचाना चाह रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications