आजम खां का मुगलिया अंदाज, आरोपी छात्र को पेश किया जाएगा उनके सामने

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के शहरी विकास मंत्री आजम खां के खिलाफ फेसबुक पर पोस्ट लिखना एक छात्र को महंगा पड़ गया। बरेली के एक नामी स्कूल में 11वीं के छात्र को फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट लिखने के चलते पुलिस ने उसे गिरफ्तार करके जेल में डाल दिया।

azam khan

आजम खां के मीडिया इंचार्ज फसहत अली ने भी छात्र के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। जिसके बाद कोर्ट ने छात्र को ने 14 दिनों की पुलिस हिरासत में भेज दिया है। वहीं छात्र के घरवालों का कहना है कि उनके बेटे ने फेसबुक पर सिर्फ पोस्ट को शेयर किया था अफलोड नहीं किया था।

गंज कोतवाली के एसएचओ दिनेश कुमार ने कहा कि फेसबुक पोस्ट में एक विशेष समुदाय के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया गया था। वहीं आजम खां के बारे में पोस्ट में बहुत ही गलत बातें लिखी गयी थी।

छात्र के पिता का कहना है कि पुलिस ने हमें अंधेरे में रखा। पुलिस सोमवार की शाम हमारे घर आयी और मेरे बेटे को यह कहककर ले गयी कि उसने फेसबुक पर कुछ अभद्र कंटेंट शेयर किया था। यही नहीं पुलिस ने कहा कि आपके बेटे को तभी रिहा किया जाएगा जब उसे आजम खां के सामने पेश किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+